Tarla Dalal के बाद बनेगी Sanjeev Kapoor की बायोपिक, Akshay kumar निभाएंगे लीड रोल

मशहूर शेफ संजीव कपूर की बायोपिक बनने जा रही है और इसके लिए उन्होंने अभिनेता को चुना है। हाल ही में संजीव कपूर ट्विंकल खन्ना के चैट शो में नजर आए। जिसमें उन्होंने अपनी बायोपिक के सवाल पर अक्षय कुमार का नाम लिया था

Sanjeev Kapoor-Akshay kumar: बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का चलन बढ़ गया है। अब तक कई फिल्ड के लोगों पर फिल्में बन चुकी है। वहीं अब सुपर शेफ तरला दलाल की जिंदगी पर भी फिल्म बन रही है। इस बीच फेमस शेफ संजीव कपूर (Sanjeev Kapoor) की भी बायोपिक बनने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद संजीव कपूर ने दी है। हाल ही में उन्हें ट्विंकल खन्ना के शो में देखा गया था। जहां उन्होंने अपनी बायोपिक के बारे में बात की। संजीव कपूर अपने शो ‘खाना खजाना’ से देशभर में फेमस हो गए थे। उनके इस शो को खास तौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया था। खाना खजाना एशिया में सबसे लंबा चलने वाला शो बन गया था।

संजीव कपूर हाल ही में एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ट्वीक इंडिया में नजर आए। इस दौरान ट्विंकल खन्ना ने संजीव कपूर से सवाल किया कि अपनी बायोपिक के लिए आप किस एक्टर को चुनना चाहेंगे। या फिर पहले से ही उन्होंने किसी को कास्ट कर लिया है तो इसकी एक्सक्लूसिव जानकारी दें। ट्विंकल के सवाल पर शेफ ने जवाब देते हुए कहा कि, ‘अक्षय कुमार जी कहां है? वह तो खाना भी अच्छा बनाते है।’ संजीव कपूर के इस जवाब के बाद उनकी बायोपिक की खबरें तेज हो गई है।

तरला दलाल की बायोपिक बन रही है। वह एक भारतीय फ़ूड राइटर, शेफ, कुकबुक ऑथर है। उन्होंने कई शो भी होस्ट किए है। वह पहली भारतीय है जिन्हे 2007 में पाक कौशल श्रेणी में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। जिसके बाद उनकी जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है। उनकी बायोपिक में हुमा कुरैशी लीड रोल में है। तरला दलाल के बाद अब शेफ संजीव कपूर की बायोपिक बनने जा रही है। ट्विंकल खन्ना ने अपने टॉक शो में संजीव के साथ बायोपिक के अलावा कई अन्य विषयों पर भी बातचीत की है।

अक्षय कुमार एक्टर बनने से पहले थाईलैंड में शेफ का काम करते थे। खुद अक्षय भी बता चुके हैं कि उन्हें खाना बनाना पसंद है। ऐसे में अगर संजीव कपूर की बायोपिक बनती है तो अक्षय को उनकी भूमिका में देखने में मजा आएगा। हालांकि अक्षय अब संजीव की बायोपिक करते है या नहीं यह देखना होगा। अक्षय कुमार इन दिनों अपने यूस टूर पर है। इसके बाद वह ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

ये भी पढ़े: Kartik Aaryan ने की अपनी शादी की घोषणा, शेयर किया वीडियो

ताज़ा ख़बरें