Rekha Birthday: एवरग्रीन एक्ट्रेस के जन्मदिन पर बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने लुटाया प्यार, अनदेखी तस्वीर शेयर कर दीं शुभकामनाएं

एक्ट्रेस के जन्मदिन के इस ख़ास मौके पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री से सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं किस एक्ट्रेस ने किस अंदाज में किया हैं विश:-

Rekha Birthday Wishes: फिल्म इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आज अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 में चेन्नई में हुआ था। एक्ट्रेस का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। वही एक्ट्रेस के जन्मदिन के इस ख़ास मौके पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री से सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दे, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से रेखा की बहुत ही पुरानी सहेली हेमा मालिनी से लेकर कंगना रनौत तक (Bollywood Actresses Wishes Rekha on her 68th Birthday) ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं। इन हसीनाओं ने रेखा के साथ अपनी अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए प्यारे से कैप्शन के साथ उन्हें बर्थडे पर विश किया हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं किस एक्ट्रेस ने किस अंदाज में किया हैं विश:-

रेखा की बहुत पुरानी सहेली और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने रेखा और अपनी कई फोटोज साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी रेखा के साथ अपना एक अनदेखा फोटो शेयर करके उन्हें विश किया है, उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे एवरीग्रीन एंड गॉर्जस रेखाजी। जन्मदिन पर बहुत सारा प्यार’.

ब्यूटीफुल एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी अपनी और रेखा की एक खूबसूरत सी फोटो शेयर की हैं, इस तस्वीर में रेखा को माधुरी को किस करते हुए देखा जा सकता हैं। माधुरी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे रेखाजी, आपकी प्रतिभा और बढ़ती हुई खूबसूरती मुझे हमेशा इंस्पायर करती है.’

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने रेखा को हग करते हुए एक पुरानी फोटो शेयर कर लिखीं हैं, ‘ये कहां आ गए हम यूं ही साथ चलते चलते…’.

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रेखा के साथ हंसते हुए एक फोटो शेर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे रेखा जी’

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने लिखा, ‘टाइमलेस ब्यूटी को जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं। आपकी प्यार भरी दुआओं के लिए शुक्रिया.’

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने फिल्म ‘उमराव जान’ से एक पुरानी फोटो शेयर कर रेखा को विश किया हैं।

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी रेखा के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों साड़ी में नजर आ रही हैं। रेखा लाल साड़ी में दिख रही हैं वही सोनम कपूर हरी साड़ी पहने नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रेखा के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें बहुत सारा प्यार भेजा है। इस तस्वीर में रेखा ने आलिया को बहुत ही प्यार से पकड़ रखा है।

इसी के साथ ही एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी रेखा के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें ‘गॉडमदर’ बताया है। मालूम हो, कंगना रनौत रेखा को बहुत पसंद करती हैं।

ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: पहली बार Kailash Kher के गाने ‘जय श्री महाकाल’ में आपको दिखेगा बहुत कुछ ख़ास, देखिये VIDEO

ताज़ा ख़बरें