- विज्ञापन -
- विज्ञापन -

Lakme Fashion Week 2023: Shilpa Shetty और Sonakshi Sinha समेत इन हसीनाओं ने रैंप पर बिखेरे जलवे

लैक्मे फैशन वीक 2023 में बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने जलवा बिखेरा। रैंप वॉक पर सोनाक्षी सिन्हा, शिल्पा शेट्टी और सान्या मल्होत्रा ने जलवा बिखेरा। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है

- विज्ञापन -

Lakme Fashion Week 2023: लैक्मे फैशन वीक 2023 (Lakme Fashion Week 2023) में बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस ने अपने जलवे बिखेरे है। शिल्पा शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धूपिया और सान्या मल्होत्रा ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया। इन हसीनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे है। इन वीडियो में एक्ट्रेसेस बेहद खूबसूरत लग रही है। रैंप पर वॉक करते हुए ये हसीनाएं हमेशा की तरह कॉन्फिडेंट नजर आ रही है।

लैक्मे फैशन वीक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से सान्या मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धूपिया और रकुल प्रीत सिंह का वीडियो शेयर किया है। सान्या मल्होत्रा ने रैंप वॉक किया और वह शो-स्टॉपर भी रही। लैक्मे फैशन वीक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोनाक्षी और सान्या की कुछ तस्वीरे वीडियो भी शेयर किए है। इन हसीनाओं के वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है। इसी के साथ लोग उनकी फोटो पर प्यार लुटा रहे है। हसीनाओं के अंदाज पर उनके चाहने वाले घायल हो रहे है।

- विज्ञापन -

शिल्पा शेट्टी ने भी लैक्मे फैशन वीक में भाग लिया और उन्होंने रैंप पर वॉक किया। इस दौरान शिल्पा शेट्टी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने अपने कॉन्फिडेंट के साथ रैंप पर वॉक किया। शिल्पा शेट्टी के वीडियो को लैक्मे फैशन वीक ने भी इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है कि, ‘एफडीसीआई के साथ साझेदारी में लैक्मे फैशन वीक में शिल्पा शेट्टी ने @limerickofficial के लिए शो-स्टॉपर बनी।’ एक्ट्रेस के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे है। साथ ही उन्हें ब्यूटीफुल, हॉट और फैब्युलस जैसे कमेंट कर रहे है।

इनके अलावा अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने भी फैशन वीक में हिस्सा लिया। जब अंशुला रैंप पर वॉक किया तो अर्जुन कपूर खड़े होकर सिटी बजाने लगे। उन्होंने अपनी बहन का बेहद शानदार तरीके से मनोबल बढ़ाया। लैक्मे फैशन वीक का आयोजन जियो वर्ल्ड गार्डन में किया गया है। चार दिन के इस इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा ने भी जिम्मी-जिम्मी गाने पर रैंप वॉक किया। रैंप वॉक के साथ उन्होंने ठुमके भी लगाए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

- विज्ञापन -

ये भी पढ़े: Oscar 2023 में हिस्सा लेने के लिए Deepika Padukone हुई रवाना, क्लासी लुक में आई नजर

- विज्ञापन -
- विज्ञापन -

ताज़ा ख़बरें

- विज्ञापन -