Oscar 2023 में हिस्सा लेने के लिए Deepika Padukone हुई रवाना, क्लासी लुक में आई नजर

बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज सुबह ऑस्कर में भाग लेने के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं। दीपिका इस ऑस्कर में सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स होगी

Deepika Padukone Spotted Airport: बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज सुबह ऑस्कर में भाग लेने के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं। दीपिका इस ऑस्कर में सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स होगी। अमेरिका रवाना होने से पहले दीपिका को मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस मौके पर दीपिका पादुकोण ब्लू डेनिम ब्लैक ब्लेजर में एकदम क्लासी लग रही थी। पैपराजी ने जब दीपिका से पोज के लिए कहा, तो दीपिका थोड़ी देर के लिए रूकी और मुस्कुराते हुए रवाना हो गई। जानकारी के मुताबिक उनके पति रणवीर सिंह उन्हे एअरपोर्ट पर ड्रॉप करने पहुंचे थे।

दीपिका पादुकोण के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इस लुक को दीपिका का बेस्ट लुक करार दे रहा है, तो कोई शानदार पर्सनॉलिटी करार दे रहा है। एक ने लिखा है कि दीपिका ऑस्कर के लिए रवाना हो रही हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है। एक दूसरे ने लिखा है कि दीपिका हमें आप पर गर्व है।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 12 मार्च को ऑस्कर समारोह के लिए लॉस एंजिल्स में एमिली ब्लंट, सैमुअल जैक्सन और ड्वेन जॉनसन जैसे ग्लोबल स्टार्स के साथ शामिल होंगी। दीपिका ने इंस्टाग्राम के जरिए प्रेजेंटर्स की लिस्ट में अपने नाम की घोषणा की थी। उन्होंने 95वें ऑस्कर में प्रेजेंटर्स की एक लिस्ट साझा की, जिसमें उनका नाम सैमुअल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन और रिज अहमद जैसे सितारों के साथ शामिल है।

इस साल 95वें ऑस्कर अवॉर्ड ​​​​​​का आयोजन 12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉली थिएटर में किया जाएगा। भारत को इस बार तीन नॉमिनेशन मिले हैं। फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। वहीं शौनक सेन की ऑल दैट ब्रीथ्स को डॉक्यूमेंट्री फीचर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला है। जबकि गुनीत मोंगा की द एलिफेंट व्हिस्परर्स डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है।

ये भी पढ़े: Jawan के सेट से खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आए SRK, देखें वीडियो

ताज़ा ख़बरें