Asha Bhosle ने Karan Johar की एक फिल्म के गाने What Jhumka पर किया रियक्ट, बोली आज के कंपोजर्स में क्लासिक्स क्रिएट करने की प्रतिभा नहीं है

आशा भोसले ने तो चैलेंज देते हुए कहा कि आज के दौर के म्यूजिक कंपोजर्स में प्रतिभा की कमी है। इसलिए वो पुराने समय जैसे क्लासिक्स गाने नहीं क्रिएट कर पा रहे हैं

Asha Bhosle Reacts To What Jhumka Song: हिंदी सिनेमा की जानी मानी सिंगर आशा भोसले इन दिनों अपने दुबई कंसर्ट और जन्मदिन सेलीब्रेशन को लेकर काफी बिजी हैं। पर इस बीच वो वक्त निकालकर मीडिया इंटरव्यू में कर रही हैं। अपने इन इंटरव्यूज में आशा भोसले ने कई खुलासे किए हैं। लीजेंड्री सिंगर ने तो यहां तक कह दिया है कि वो आखिरी मुगल है। उनके पास इंडस्ट्री से जुड़ी बहुत जानकारी है। बात करने बैठेंगी, तो कई दिन लग जाएंगे। ऐसे ही एक इंटरव्यू में आशा भोसले ने पुराने गानों की रिमिक्स को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। आशा भोसले ने तो चैलेंज देते हुए कहा कि आज के दौर के म्यूजिक कंपोजर्स में प्रतिभा की कमी है। इसलिए वो पुराने समय जैसे क्लासिक्स गाने नहीं क्रिएट कर पा रहे हैं।

आशा भोसले ने ये राय करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के एक गाने व्हाट्स झुमका रिमिक्स पर दी है। इंडिया टूडे से बात करते हुए आशा भोसले ने कहा कि झुमका गिरा रे गाना साधना की फिल्म मेरा साया का है। गीत राजा मेहंदी अली खान और संगीत मदन मोहन साहब का है। कितने अच्छे तरीके से ये गाना क्रिएट किया गया था। उस वक्त लोग कितनी मेहनत करते थे। एक एक शब्द के लिए गीतकार और संगीतकार आपस में झगड़ते थे और फिर फाइनली जो निकल कर सामने आता था। वो क्लासिक बन जाता था।

आशा भोसले ने आगे कहा कि आज के दौर के संगीतकारों में शायद उतनी प्रतिभा नहीं है। जो उस जमाने जैसा म्यूजिक क्रिएट कर सके। इसके अलावा हिंदुस्तान टाइम्स को दिए अपने एक इंटरव्यू में आशा जी ने एक बार कहा था कि वो नये गानों को सुनना पसंद नहीं करती हैं। क्योंकि उनके शब्द उनको अच्छे नहीं लगते हैं। जब भी उन्हे मौका मिलता है तो वो पुराने गानों को ही सुनना पसंद करती हैं। आपको बता दें कि आशा भोसले ने अपने दौर में कई नायाब गीत हिंदी सिनेमा को दिए हैं।

एक दौर में उनकी जोड़ी ओपी नैय्यर और मो.रफी साहब के साथ खूब पसंद की जा रही थी। ये 60 और 70 का दशक था। जब आशा भोसले अपने कई पुरूष गायकों के साथ शानदार नगमें गा रही थी। तो वहीं दूसरी तरफ उनकी बहन लता मंगेशकर फिल्म मेकर्स की पहली पसंद हुआ करती थी। आशा भोसले ने कैबरे गानों को गाकर जो मकबूलियत उस दौर में हासिल की थी। वैसे प्रसिध्दि दूसरी गायिका को नहीं मिली थी। अपनी बहन लता मंगेशकर से अलग आशा भोसले ने अपनी गायकी से लोगों का दिल जीता था।

ये भी पढ़े: Ayushmann Khurrana की Dream Girl 2 से अब रियल ड्रीम गर्ल Nushrratt Bharuccha की Akelli लेंगी टक्कर, बोली फिल्म से निकालने का दुख तो…

ताज़ा ख़बरें