ना.. ना.. करते-करते ‘हां’ कर बैठे भोजपुरी स्टार Pawan Singh, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, खुद किया ऐलान!

5 जनवरी 1986 में बिहार आरा में जन्मे पवन सिंह राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।

देशभर में लोकसभा चुनाव की चर्चा है। ऐसे में फिल्मी सितारे भी राजनीति को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। अब इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता पवन सिंह ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जी हां.. पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया और साथ उन्होंने बताया कि मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए वह चुनाव में जरूर उतरेंगे। हालांकि इससे पहले पवन सिंह चुनाव से इनकार कर चुके थे, लेकिन अचानक उनके बदले फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

चुनाव के लिए कर चुके थे इंकार
दरअसल, कुछ दिन पहले ही पवन सिंह ने आसनसोल से बीजेपी के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा था कि, “भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।”

बता दे काफी लंबे समय से पवन सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी लेकिन उन्होंने अचानक बीच में इससे इनकार कर दिया था। लेकिन अब बाजी पलट चुकी है और अब एक बार फिर खेला शुरू हो गया है। जी हां.. पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने ट्विटर ‘वर्तमान में एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, ”मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी।”

पवन सिंह की फैन फॉलोइंग तगड़ी
गौरतलब है कि, पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता है। इसके अलावा वह एक मशहूर सिंगर भी है जो ‘लॉलीपॉप लागेलू’ जैसे गानों के लिए जाने जाते हैं। 5 जनवरी 1986 में बिहार आरा में जन्मे पवन सिंह राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। बता दें पवन सिंह से पहले रवि किशन और मनोज तिवारी जैसे भोजपुरी एक्टर राजनीति दुनिया में अपनी पारी शुरू कर चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर राजनीति की दुनिया में पवन सिंह का कितना जलवा रहता है?

ये भी पढ़ें: ‘मैं कुछ बोलूंगा तो उनमें और मुझमें..’ Akshara Singh के आरोपों के बाद पहली बार बोले Pawan Singh!

ताज़ा ख़बरें