‘मैं कुछ बोलूंगा तो उनमें और मुझमें..’ Akshara Singh के आरोपों के बाद पहली बार बोले Pawan Singh!

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के एक मशहूर कलाकार है जिन्होंने ना अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच जगह बनाई बल्कि वह अपनी गायकी के लिए भी जाने जाते हैं। वह 'जिद्दी', 'आशिक' जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पवन सिंह को भला कौन नहीं जानता। पवन सिंह हमेशा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन के लिए काफी सुर्खियों में रहे हैं। जब-जब पवन सिंह का जिक्र किया जाता है तो मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नाम भी सामने आता है। दरअसल, एक समय पर दोनों का अफेयर खूब सुर्ख़ियों में रहा और अब इनका विवाद जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों कई बार एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। पिछले दिनों अक्षरा सिंह ने बातों ही बातों में पवन सिंह समेत कई राज खोल दिए थे। अब इस पर पहली बार पवन सिंह ने पलटवार किया है। तो आईए जानते हैं पवन सिंह ने क्या कहा?

अक्षरा ने प्रेग्नेंसी पर की थी बात
सबसे पहले हम आपको बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने एक समय पर एक दूसरे को डेट किया था। इतना ही नहीं बल्कि यह भी कहा जाता है कि डेटिंग के दौरान अक्षरा सिंह प्रेग्नेंट हो गई थी। हालांकि बाद में अक्षरा और पवन सिंह का विवाद हो गया। पवन सिंह से अलग होने के बाद अक्षर खुद को संभाल नहीं पाई। इस दौरान वह पूरी तरह टूट गई थी और फिर उन्होंने मीडिया के सामने आकर पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब पिछले दिनों जब अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू दिया था तब भी उन्होंने अपनी 3 महीने की प्रेगनेंसी से लेकर अपने अफेयर पर खुलकर बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने पवन सिंह संग अफेयर पर भी काफी कुछ बोला था। अब ऐसे में पहली बार पवन सिंह ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। हालांकि उन्होंने बिना नाम लिए ही काफी कुछ कह दिया।

क्या बोले पवन सिंह?
दरअसल, हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह से जब पूछा गया कि वह हमेशा ही विवादों में रहते हैं, क्या ऐसा करने पर उन्हें घर वालों से डांट नहीं मिलती? तो इसके जवाब में रहते हैं कि, “मां डांटती है। कहती है कि ये सब क्यों कर रहे हो? पर मैं बता दूं कि ऐसा नहीं है कि मेरे ऊपर लगे हर आरोप सही हैं।”

इसके बाद पवन सिंह बिना अक्षरा सिंह का नाम लिए हुए कहते हैं कि, “जब लोगों को मेरी जरुरत होती है, तो मेरे पास आते हैं। इसके बाद उल्टा सीधा कहते हैं। मैं किसकी बात कर रहा हूं। सबको पता है। बताने की जरुरत नहीं है। पर ठीक है। अगर लोग मेरे बारे में बुरा कहना चाहते हैं, तो बोलें। मैं उनके जैसा नहीं बन सकता हूं। लोगों का इतिहास मुझे पता है। पर मैं बोलना नहीं चाहता हूं। क्योंकि अगर मैंने कुछ कहा, तो फिर उनमें और मेरे में फर्क क्या रह जाएगा।”

बता दें, पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के एक मशहूर कलाकार है जिन्होंने ना अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच जगह बनाई बल्कि वह अपनी गायकी के लिए भी जाने जाते हैं। वह ‘जिद्दी’, ‘आशिक’, ‘सत्य’, ‘हर हर गंगे’, ‘क्रैक फाइटर’ और ‘धड़कन’ जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Akshara Singh के इवेंट में बेकाबू भीड़, जमकर हुई पत्थरबाजी, शो छोड़कर भागी एक्ट्रेस!

ताज़ा ख़बरें