क्या आपको पता हैं कि फिल्म Hera Pheri और Hungama में है एक बहुत बड़ा कनेक्शन, जिसका इस्तेमाल Hera Pheri 3 में किया जा सकता है?

प्रियदर्शन की दो बेहतरीन कॉमेडी फिल्में हेरा फेरी और हंगामा में एक बहुत मजेदार लिंक है, जिसके बारे में शायद आपको पता नहीं होगा।

Hera Pheri and  Hungama  connection: प्रियदर्शन की दो बेहतरीन कॉमेडी फिल्में ‘हेरा फेरी’ (2000) और ‘हंगामा’ (2003) ने दर्शकों को काफी हंसाया है। इन दोनों फिल्मों को आज भी खूब देखा जाता है। इन दोनों फिल्मों को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया, लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट नीरज वोरा द्वारा लिखी गई थी। फिल्म हेरा फेरी और फिल्म हंगामा के किरदारों में एक लिंक है, जिसपर शायद आपका कभी ध्यान नहीं गया होगा। 

अगर आप इन दोनों फिल्मों के फैंन हैं, तो आपने गौर किया होगा कि फिल्म हंगामा में एक सीन है जहां पर नंदू आप्टे (आफताब शिवदासानी) के गुम होने की खबर पेपर में छपती है। इस खबर को पोपट सेठ पड़ रहा होता है, जहां लिखा होता है कि बाबूराव गणपतराव आप्टे का बेटा नंदू आप्टे घर से भाग गया है।  बाबूराव गणपतराव आप्टे (परेश रावल) का किरदार फिल्म हेरा फेरी से है और इस किरदार का जिक्र फिल्म हंगामा में हुआ है। तो इसी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी दिनों से एक फैन थ्योरी चल रही है कि फिल्म बाबूराव गणपतराव आप्टे का बेटा नंदू आप्टे है। 

फैंस सोशल मीडिया पर इसी थ्योरी को लेकर प्रियदर्शन की फिल्मों का सिनेमैटिक यूनिवर्स तैयार करने की बातें कर रहे हैं। बहरहाल यह तो प्रियदर्शन को ही पता होगा कि फिल्म उन्होंने कभी फिल्मों सिनेमैटिक यूनिवर्स को सोचकर फिल्म ‘हेरा फेरी’ के किरदार को ‘हंगामा’ में शामिल किया है। हालांकि, फैंस की इस थ्योरी को मानें तो हेरा फेरी और हंगामा का यूनिवर्स फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में क्रिएट किया जा सकता है। इसके अलावा फैंस भी ऐसी ही यूनिवर्स फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में चाहते हैं। तो देखते है कि क्या इन फिल्मों के मेकर्स फैंस इन बातों पर कभी गौर भी करेंगे या नहीं। 

बात करें फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ की तो इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। ‘हेरा फेरी 3’ को अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। वहीं बात करें हंगामा के सीक्वल ‘हंगामा 2’ की, तो फैंस ‘हंगामा 2’ से काफी निराश हुए थे। फैंस को फिल्म ‘हंगामा 2’ में प्रियदर्शन की फिल्मों का पुराना वाला मैजिक देखने को नहीं मिला था। 

ये भी पढ़ें: फैंस को Gadar 2 के अलावा Sunny Deol की इन देशभक्ति वाली फिल्मों के सीक्वल का भी हैं बेसब्री से इंतजार

Latest Posts

spot_img

you may like