Hemant Birje ने Veerana की अपनी को-स्टार Jasmine Dhunna को लेकर किए कई खुलासे, अब यहां रह रही हैं एक्ट्रेस और करती हैं यह काम

Hemant Birje made many revelations about  Jasmine Dhunna: साल 1988 में आई हॉरर फिल्म ‘वीराना’ जिसने लोगों को काफी ज्यादा डराया था। इस फिल्म के खूबसूरत चुड़ैल से लोग काफी डरे भी थे, लेकिन इस चुड़ैल की सुंदरता के दीवाने भी हो गए थे। इस फिल्म में चुड़ैल का किरदार अभिनेत्री जैस्मीन धुन्ना ने निभाया था। लेकिन इस फिल्म के बाद जैस्मीन फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई थी। उनके लेकर बीच में खबरें आईं थी कि उनका निधन हो गया, इसके अलावा यह भी खबरें आईं थी कि वे अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं है जैस्मीन अभी भी जीवित है और खुशहाल भरी जिंदगी जी रही हैं।

इस बात का खुलासा उनके साथ फिल्म वीराना में काम करने वाले अभिनेता हेमंत बिरजे ने किया है। हेमंत ने हाल ही में बॉलीवुड ठिकाना को दिए एक इंटरव्यू में अपनी को-स्टार जैस्मीन के बारे में बताया। हेमंत ने जैस्मीन के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, मेरी अभी भी जैस्मीन से बात होती है, वो बिल्कुल ठीक है। वो अपनी मां की इकलौती औलाद है और उसने विनोद खन्ना के साथ एक पिक्चर की थी सरकारी मेहमान, दूसरी फिल्म वीराना मेरे साथ की। लेकिन उसके बाद वो गायब हो गई। फिर अभी कुछ साल पहले जैस्मीन को फोन किया और उसने मुझसे बातचीत और पूछा कि मैं कहा हूं। इसके बाद अगले दिन उसका फोन आया और बोली मैं आपके लिए कई सारे कपड़े लेकर आईं, लेकिन मैं फिर मिलने नहीं पहुंच पाया। वो ज्यादातर अमेरिका में रहती हैं, लेकिन वर्सोवा में भी उनका घर है और वहां भी आती-जाती रहती हैं।

आगे हेमंत ने बताया कि, ‘’वे अभी अपना खुद का बिजनेस संभाल रही हैं। इसके अलावा वो अब फिल्मों में वापसी नहीं करना चाहती हैं। वे अपनी जिंदगी से खुश है और हम दोनों की अभी भी बातचीत होती रहती है। वो ज्यादातर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स के बारे में बातें करती है, फिल्मों के बारे में नहीं।’’

ये भी पढ़ें: Govinda को मुझसे जलन होती थी, Salman Khan ने मुझे देखकर बॉडी बनाना शुरू किया और Mithun Chakraborty मेरे बड़े भाई हैं: Hemant Birje

Latest Posts

spot_img

you may like