Harshvardhan Rane hints on sequel of Sanam Teri Kasam: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता हर्षवर्द्धन राणे की साल 2016 में आई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन और हर्षवर्द्धन राणे की रोमेंटिक जोड़ी काफी पसंद आई थी। इस रोमेंटिक ट्रेजेडी कॉमेडी फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खासा कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन इस फिल्म को एक कल्ट फिल्म का स्टेट्स दे दिया गया था। इसी बीच अब इस फिल्म के हीरो हर्षवर्द्धन ने अपनी इस फिल्म के सीक्वल को लेकर संकेत दिए हैं।
हर्षवर्द्धन ने हाल ही में न्यूज 18 से बातचीत करते हुए कई बातें साझा की और इस फिल्म पर भी अपने विचार साझा किए। हर्षवर्द्धन ने बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मुझे मेरे डायरेक्टर्स राधिका राव और विनय सप्रू ने बुलाया और उन्होंने मुझसे कहा कि वे कुछ पर काम कर रहे हैं। उन्होंने मुझे साइन किया। मैं सवाल पूछने वालों में से नहीं हूं। मैंने उनका आशीर्वाद लिया और उनसे कहा कि मैं कुछ भी जानना या पूछना नहीं चाहता और मैं फिल्म पर उसी तरह काम करूंगा जैसे मैंने पहली फिल्म पर किया था। जब भी मुझे उनसे फोन आएगा, मैं वहां मौजूद रहूंगा।”
सनम तेरी कसम 2 पर आगे बातचीत करते हुए हर्ष ने कहा कि, ‘’वे उतना ही कम शक्तिशाली और नासमझ बनना चाहता हैं, जितना पहले भाग में थे। उनका मानना है कि यह मासूमियत जादू पैदा कर सकती है। फिल्म को समर्पण करना बहुत जरूरी है और वे हमेशा अपनी फिल्मों के लेकर समर्पित रहते हैं। वे अपने डायरेक्टर्स को फोन करके परेशान नहीं करना चाहते है। वे बस धैर्यपूर्वक इंतजार करना जानते हैं।’’
इसके अलावा फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ बॉक्स ऑफिस पर सफल न होने पर हर्ष ने कहा कि, ‘’उन्हें लगा था कि यह फिल्म बहुत बड़ी हिट होगी। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई, तो ऐसा नहीं हआ। लेकिन फिर कुछ दिनों लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आने लगी। लोगों ने इस फिल्म को देर से प्यार देना शुरू किया।’’

