हप्पू की निकली सवारी!

एण्डटीवी के शो ‘हप्पू की उलटन पलटन’,भारतीय टेलीविजन के सबसे पसंदीदा शोज में से एक रहा है। यह कहानी है दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी), उसकी ‘दबंग दुल्हन’ राजेश (कामना पाठक),एक जिद्दी मां, कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) और उनके नौ शैतान बच्चों और उनकी शरारतों की। मजेदार तोंद वाले हप्पू सिंह ने अपनी जबर्दस्त कॉमिक टाइमिंग और अनोखी कनपुरिया भाषा से लोगों को खूब हंसाया है। उसकी ये खूबियां ही उसे दर्शकों का चहेता बना रही हंै। अब दर्शकों को खुश होने का एक और बहाना मिल गया है। दरअसल हाइपर-कैज़ुअल गेम ‘हप्पू की निकली सवारी’ के लॉन्च के साथ दर्शकों को अपने पसंदीदा किरदार हप्पू सिंह के और करीब आने तथा उनसे जुड़ने का मौका मिल रहा हैर्। म्म् के सोशल कंटेंट पब्लिशिंग हब ऑप्टिमाईज़ी ने इसका काॅन्सेप्ट तैयार किया और इसे रिलीज किया है। हप्पू सिंहर्, म्म् परिवार का पहला ऐसा सदस्य है जिस पर एक गेम तैयार किया गया है। यह गेम वेब पर एप्प का शानदार और हाई-क्वालिटी अनुभव देता है। यह डिवाइस फ्रेंडली है और इसे किसी भी स्मार्टफोन के जरिये एक्सेस किया जा सकता है।

एण्डटीवी के शो ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में हप्पू सिंह का किरदार निभाने वाले योगेश त्रिपाठी, गेम को लेकर अपनी खुशी बयां करते हुये कहते हैं, “आप सभी ने तेल से चुपड़े बालों को खूबसूरती से माथे पर लटकाते, पान से सने दांत, अलग तरह की मूंछों और अनोखे कनपुरिया वन-लाइनर्स न्यौछावर कर दो,अरे दादा, गुरदे छील देने वाले दरोगा हप्पू सिंह को बहुत प्यार दिया। अब सिर्फ अपनी ऊंगलियों का इस्तेमाल करके आप अपना भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं। ‘हप्पू की उलटन पलटन’ मेरे लिए सपने के सच होने जैसा था और अब एक गेमिंग किरदार के रूप में हमेशा के लिए अमर होना मेरे दिल को गदगद कर देता है। मुझे यकीन है हमारा हाइपरकैजुअल गेम फैन्स के जीवन में हंसी और मस्ती के बहुत सारे लम्हे लेकर आयेगा। उम्मीद करता हूंकि हमारे फैन्स ‘हप्पू की निकली सवारी’ को भी वैसा ही प्यार और स्नेह देंगे जैसा उन्होंने ‘हप्पू की उलटन पलटन’ को दिया है। आप सब शो देखते रहें और साथ में गेम भी खेलते रहें।”

Latest Posts

spot_img

you may like