Box office collection: महज 5 दिन में 100 करोड़ी बनी Hanuman! ‘गुंटूर कारम’ को एक झटके में किया पीछे

महेश बाबू जैसे सुपरस्टार की फिल्म को भी 'हनुमान' ने बुरी तरह पछाड़ दिया है। इसी बीच तेजा सज्जा ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता तेजा सज्जा की मेथेलॉजिकल फिल्म ‘हनुमान’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म पर साउथ फिल्म अपनी कुंडली मार कर बैठ गई। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लगातार साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। अब ऐसे में जब तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ रिलीज हुई तो इस फिल्म ने कैटरीना कैफ की फिल्म को बुरी तरह पछाड़ दिया है और कमाई के मामले में यह अपनी रफ्तार तेजी से बढाती नजर आ रही है। फिल्म जिस हिसाब से कमाई करने में लगी है उस हिसाब से आंकड़ा लगाया जाए तो फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 100 करोड़ हो चुका है। अब भारत में भी जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। तो आईए जानते हैं आखिर इन पांच दिनों में ‘हनुमान’ ने कितनी कमाई की?

रिलीज के बाद इतनी हुई कमाई
बता दें, तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ 12 जनवरी शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड रुपए की कमाई की थी। ओपनिंग डे के बाद फिल्म की इतनी तारीफ की गई कि यह एक झटके में 8.5 करोड रुपए पर पहुंच गई। इसके बाद करीब 12.45 करोड़ के पायदान पर पहुंच गई। जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 16 करोड रुपए की कमाई की जबकि चौथे दिन यह 15.2 करोड रुपए का बिजनेस करने में कामयाब रही। इसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 68.60 करोड रुपए हो गया। वही वर्ल्ड वाइड कलेक्शन देखा जाए तो यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। अब जल्द ही इसको इंडिया में भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में देर नहीं लगेगी।

अभिनेता ने फैंस को कहा शुक्रिया
इसी बीच अभिनेता ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने खुद पोस्ट साझा करते हुए 100 करोड़ की क्लब में एंट्री करने की जानकारी शेयर की। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, “मेरा ‘जर्सी’ मूमेंट। किस्मत से इसमें मेरा पोज भी बिल्कुल वैसा ही है।”

महेश बाबू की फिल्म की धीमी रफ़्तार!
वहीं बात की जाए ‘गुंटूर कारम’ के बारे में तो इसमें साउथ इंडस्ट्री के टॉप अभिनेता महेश बाबू मुख्य किरदार में है, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि महेश बाबू जैसे सुपरस्टार की फिल्म को भी हनुमान ने बुरी तरह पछाड़ दिया है। इस फिल्म की पांच दिनों की कमाई 94.50 करोड़ रुपए से अधिक है। ऐसे में कहा जा सकता है कि, ये फिल्म भी जल्द ही हनुमान का आंकड़ा छू लेगी। फ़िलहाल दोनों की जमकर टक्कर देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें: शादी के 12 साल बाद पति से अलग होंगी Esha? 2 बेटियों संग छोड़ा घर!

Latest Posts

spot_img

you may like