Gopal Dutt on working with Akshay Kumar: ओटीटी वर्ल्ड और बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता गोपाल दत्त जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘तेरे नाम’ में काम किया है। गोपाल ने बॉलीवुड में कई सालों तक छोटे-मोटे रोल किए, लेकिन उन्हें असल पहचान मिली टीवीएफ पिचर्स से। अब गोपाल ओटीटी वर्ल्ड में एक जाने-माने चेहरे हैं। गोपाल ने जिन्होंने बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार के साथ एक ऐड में काम किया था, उसका अनुभव उन्होंने साझा किया है।
गोपाल ने साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में अक्षय कुमार के साथ अपने काम करने का अनुभव साझा किया है। गोपाल ने बताया कि अच्छे ने कैसे काम को इतनी जल्दी और आराम से खत्म कर लिया था। गोपाल ने कहा कि, ‘’उनके साथ काम करने का अनुभव अच्छा था, बड़ा मजा आया. वही था, के 2 बजे निकलना है। लेकिन वो काम को इतना तेज करते है। सिर्फ इसी वजह से… सुबह 5 बजे शुरू हुआ, और 2 बजे खत्म हो गया शूट।’’ बता दें कि, गोपाल के अलावा बॉलीवुड के कई दूसरे एक्टर्स ने भी अक्षय के अनुशासन की तारीफ की है। अक्षय काफी समय पाबंद है, वे अपने को समय पर पूरा कर लेते हैं।
अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अक्षय इस साल की शुरुआत में फिल्म सेल्फी में नजर आए थे। अक्षय की सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में अक्षय के साथ इमरान हाशमी भी थे। यह फिल्म अक्षय की अब तक की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म है। अक्षय अब कई बड़ी और मल्टीस्टारर फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अक्षय फिल्म बड़े मिया-छोटे मियां में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आयेंगे। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के अलावा अक्षय हेरा फेरी 3, आवारा पागल दीवाना 2 और वेलकम 3 जैसी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्मों में भी नजर आयेंगे। इन फिल्मों की शूटिंग जल्द ही शुरू की जायेगी।

