Hrithik Roshan के जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड Saba Azad शेयर की खास फोटो, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

ऋतिक रोशन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने सोशल मीडिया के जरिए कुछ खास फोटोज शेयर की है। इसके उन्होंने बताया की आज रोशन डे है

Hrithik Roshan Birthday : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के तमाम लोग एक्टर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे है। वहीं अब उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सबा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक नोट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने ऋतिक के प्रति अपने प्यार का खुलकर इजहार किया है।

सबा ने अपने पोस्ट में बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन की आने वाली जिंदगी के लिए प्रार्थना की है। इसके साथ ऋतिक की ढेर सारी तारीफ भी की है। सबा ने शेयर किए एक फोटो में ऋतिक जमीन लेते नजर आ रहे है। दूसरी तस्वीर और कई तस्वीरों में ये कपल साथ दिखाई दे रहा है तो एक तस्वीर में ऋतिक अपने पेट डॉग के साथ खेलते नजर आ रहे। इन तस्वीरों में सबा और ऋतिक हाथों हाथ डालकर घूम रहे है, ट्रैकिंग कर रहे है और साथ में खाना भी खा रहे है। फोटो शेयर करने के साथ सबा ने कहा आज रोशन का दिन है।

इस पोस्ट के सामने आते ही सबा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ऋतिक रोशन और सबा आजाद की उम्र में काफी अंतर है। सबा के पोस्ट पर कई सेलेब्स ने ऋतिक को विश किया है तो ट्रोलर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं। ट्रोलर कमेंट कर रहे है कि सर आपको हड्डियों का ढांचा पसंद आया, बाप-बेटी अच्छे लग रहे हो और इसी तरह के ढेरों यूजर्स कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहे है।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक खुलकर बात नहीं की है। लेकिन दोनों को कई बार साथ देखा गया है। सबा ऋतिक के परिवार के साथ भी स्पॉट की गई है। ऋतिक ने अपनी पहली पत्नी सुजैन खान को तलाक दे दिया है। इन के दो बेटे है जो सुजैन अर्सलान को डेट कर रही है।

ये भी पढ़े : Oscar 2023 में भारतीय फिल्मों की लगी लॉटरी, अब ये फिल्म भी हुई शॉर्टलिस्ट

Latest Posts

spot_img

you may like