Oscar 2023 में भारतीय फिल्मों की लगी लॉटरी, अब ये फिल्म भी हुई शॉर्टलिस्ट

ऑस्कर 2023 में भारतीय फिल्मों का जलवा बरकार है। पहले गंगूबाई काठियावाडी,आरआरआर,छेल्लो शो फिर कांतारा और अब द कश्मीर फाइल्स फिल्म का नाम ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हो गया है

The Kashmir Files Oscar News: ऑस्कर 2023 में भारतीय फिल्मों का जलवा बरकार है। पहले गंगूबाई काठियावाडी,आरआरआर,छेल्लो शो फिर कांतारा और अब द कश्मीर फाइल्स फिल्म का नाम ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा है कि ये द कश्मीर फाइल्स से जुड़ी पूरी टीम के लिए बहुत ही खुशी की बात है। अभी आगे बहुत रास्ता तय करना है। ये तो बस शुरूआत है।

द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बड़ी अनाउंसमेंट,द कश्मीर फाइल्स फिल्म को अकाडमी अवार्ड्स की लिस्ट में शार्टलिस्ट कर लिया गया है।ये ऑस्कर 2023 में जाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म है।

आपको बता दें कि इससे पहले आरआरआर,गंगूबाई काठियावाड़ी,छेल्लो शो और कांतारा ऑस्कार 2023 में शॉर्टलिस्ट हो चुकी हैं। द कश्मीर फाइल्स को बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर,पल्लवी जोशी,मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार ने अभिनय किया है और इन सभी को बेस्ट एक्टर की श्रेणी में नॉमिनेशन मिला है।

द कश्मीर फाइल्स फिल्म जब रिलीज हुई थी,तब इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। द कश्मीर फाइल्स फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन होने की कहानी और उनके नरसंहार को सिनेमैटिक परदे पर पेश किया गया था। कश्मीर फाइल्स ऐसी पहली फिल्म साबित हुई जिसने कश्मीरी पंडितों पर हुए नरसंहार को व्यापक सर्वे के बाद फिल्म का रूप दिया गया। छोटे से बजट में बनी इस फिल्म ने कारोबार के लिहाज से भी अच्छी खासी कमाई की और लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों तक खींचे चले आते रहे,यही इस फिल्म की सबसे बड़ी टीआरपी थी। जानकारी के मुताबिक 1990-91 के दौरान करीब 70 हजार से ज्यादा परिवारों ने घाटी छोड़ दिया था और आतंकियों ने करीब 399 कश्मीर पंडितों की हत्या कर दी।

ऑस्कर 2023 में भारत की अब तक 5 फिल्मों विभिन्न श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट की गई हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार इनमें कोई न कोई फिल्म ऑस्कर जरूर जीते बल्कि हम कहेंगे कि सभी 5 फिल्मों को ऑस्कर मिले क्योकि हर एक फिल्म 2022 में रिलीज सबसे बेस्ट फिल्म है।

ये भी पढ़े: Pathaan Trailer Out: आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, Pathaan का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

ताज़ा ख़बरें