फिल्म Ghulami के 38 साल हुए पूरे, Dharmendra ने फ्री में की थी यह फिल्म, Mithun Chakraborty का यह डायलॉग हुआ था काफी फेमस

Ghulami completed 38 years facts about the film: धर्मेन्द्र, मिथुन और नसीरुद्दीन शाह स्टारर फिल्म गुलामी को आज 38 साल पूरे हो गए हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म को आज है कि दिन 28 जून 1985 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। यह मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। तो आज हम आपको इस एक्शन-ड्रामा फिल्म से जुड़े कुछ बेहतरीन किस्सों के बारे में बतायेंगे। 

फिल्म गुलामी से जुड़े कुछ मजेदार किस्से: 

1.धर्मेन्द्र ने इस फिल्म को फ्री में किया: इस फिल्म को हबीब नाडियाडवाल प्रोड्यूस कर रहे थे। लेकिन इसी फिल्म की शूटिंग के बीच में उनके पिता का निधन हो गया। उनके पिता के निधन के चलते कुछ आर्थिक समस्याएं आ गईं, जिसके चलते धर्मेन्द्र ने इस फिल्म के लिए पैसे नहीं लिए। धर्मेन्द्र के अलावा फिल्म की अन्य स्टारकास्ट ने भी अपनी फीस में कटौती कर दी थी। 

2.विनोद खन्ना ने फिल्म को छोड़ा: फिल्म गुलामी में रणजीत सिंह चौधरी के किरदार के लिए पहले विनोद खन्ना को साइन किया गया था। लेकिन इसी दौरान विनोद खन्ना ने संन्यास लेने का फैसला ले लिया था, जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। इसके बाद यह फिल्म धर्मेन्द्र ने की।

3.कोई शक हुआ फेमस: इस फिल्म में मिथुन का डायलॉग ‘कोई शक’ काफी फेमस हुआ था। यह डायलॉग फिल्म की टैगलाइन बन गया था। इसके बाद मिथुन ने अपनी कई फिल्मों ‘कोई शक’ वाला शब्द कई बार यूज किया था।

4.जेपी दत्ता और धर्मेन्द्र की जोड़ी: फिल्म गुलामी जेपी दत्ता की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में धर्मेन्द्र और जेपी की बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई थी, जिसके बाद जेपी ने धर्मेन्द्र के साथ हथियार, बंटवारा और क्षत्रिय जैसी हिट फिल्में दी थी। 

5.फिल्म में सिर्फ तीन सॉन्ग: इस फिल्म में सिर्फ तीन सॉन्ग-’ज़ीहले मुस्किन माकुन ब-रंजिश’, ‘मेरे पीको’ और ‘पीले पीले शराब’ थे। यह तीनों सॉन्ग्स ही काफी बड़े हिट थे, लेकिन ’ज़ीहले मुस्किन माकुन ब-रंजिश’ सबसे ज्यादा फेमस हुआ था। 

ये भी पढ़ें: Dharmendra से शादी करने के बाद Hema Malini आजतक क्यों उनकी पहली पत्नी Prakash Kaur से नहीं मिली?

Latest Posts

spot_img

you may like