Gauri Khan ने SRK के साथ निकाह के लिए रखा था अपना नाम ‘आयशा’, शाहरुख ने हिंदू विवाह के लिए रखा था यह हिंदू नाम 

Gauri Khan kept her name Ayesha for Nikah with SRK: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान जिनकी लव-स्टोरी काफी रोमांचक रही है। शाहरुख खान जिनको अपनी प्रेमिका गौरी के साथ शादी करने के लिए उनके मां-बाप को काफी बार मनाना पड़ा था। शाहरुख, गौरी से इतनी मोहब्बत में थे कि उन्हें हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करने में कोई दिक्कत नहीं हुई थी। उन्होंने गौरी से पहले हिंदू रीति-रिवाजो के हिसाब से मंडप के सामने सात फेरे लेकर शादी की और उसके बाद निकाह भी किया। 

शाहरुख ने अपनी हिंदू शादी के लिए एक हिंदू नाम भी रखा था। वहीं गौरी ने भी निकाह के लिए एक मुस्लिम नाम रखा था। शाहरुख ने बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार जितेन्द्र और राजेन्द्र से प्रेरित होकर अपना हिंदू नाम रखा था। शाहरुख ने अपना नाम  जितेन्द्र कुमार टुल्ली रखा था। वहीं दूसरी ओर गौरी खान ने आयशा नाम रखा था। इस बात का वर्णन मुश्ताक शेख ने अपनी पुस्तक ‘शाहरुख खान कैन’ में किया है। इस पुस्तक के अनुसार शाहरुख खान  ने यह नाम दो गुजरे जमाने के सितारों को श्रद्धांजलि देने के लिए चुने थे। उन्होंने अपनी दादी के लिए जीतेन्द्र को चुना क्योंकि उन्हें लगता था कि वह बॉलीवुड अभिनेता से मिलते जुलते हैं। और टुल्ली क्योंकि यह अभिनेता राजेंद्र कुमार का असली उपनाम था। वहीं दूसरी ओर गौरी ने भी अपने निकाह  के लिए मुस्लिम नाम ‘आयशा’ चुना। अभिनेता ने किताब में बताया, ”हमने यह बात कई लोगों को नहीं बताई है।”

बता दें कि, शाहरुख खान और गौरी ने कोर्ट मैरिज भी की थी। शाहरुख ने गौरी से साल 1991 में विवाह किया था। पहले गौरी का परिवार शाहरुख खान के साथ उनके विवाह के खिलाफ था, लेकिन बाद में शाहरुख का गौरी के लिए प्यार देखकर उन्होंने इस शादी की मंजूरी दी। इसके अलावा शाहरुख और गौरी की शादी काफी धूमधाम से की थी। शाहरुख और गौरी दोनों ही एक-दूसरे के धर्म को सम्मान देते हैं। शाहरुख के पूजा घर में कुरान और गीता एक साथ रखी हुई हैं। इसके अलावा यह दोनों अपने आप को धर्मनिरपेक्ष मानते हैं। 

ये भी पढ़ें: Jawan में SRK के दोनों किरदारों का नाम पता चल गया है, बाप है कमांडो तो बेटा पुलिस ऑफिसर, जानें कैसे हैं यह शाहरुख दोनों किरदार?

Latest Posts

spot_img

you may like