Gadar 2 enters 400 crore club Sunny Deol gets emotional: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर रूकने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म ने अब 400 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर लिया है। गदर 2 के 400 करोड़ रुपए के क्लब में पहुंचने पर सनी देओल काफी इमोशनल हो गए हैं।
सनी देओल ने गदर 2 को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए फैंस को धन्यवाद दिया है। सनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’थैंक यू।’’ साझा किए गए इस वीडियो में सनी फैंस को धन्यवाद करते हुए कहते हैं कि, सभी को नमस्ते और उससे पहले आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। आप लोगों को गदर इतनी पसंद आई, मैंने कभी सोचा भी नहीं था। हम लोग 400 करोड़ क्रॉस कर चुके हैं और आगे भी जायेंगे। लेकिन यह सब आप लोगों की वजह से हो पाया है, आपको तारा सिंह और शकीना काफी पसंद आए। तो आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।’’
सनी की इस वीडियो पर फैंस भी कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने सनी की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि, ‘’धन्यवाद बोलते हुए भी आपकी आंख में आंसू आ गए सर ये सबका प्यार है आपकी फिल्म के लिए और हमेशा रहेगा जो काम कोई हीरो नहीं कर सकता वो आपके पापा धर्म सर और आप कर सकते हैं। लव यू सनी पाजी।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ग्रेट जेस्चर पाजी..पहली बार किसी अभिनेता को फिल्म की सफलता के बाद दर्शकों को धन्यवाद देते हुए देखा।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’1000 करोड़ होगा सर जी 10 बार देख ली हाल में वो भी कम लग रहा है।’’
बता दें कि, गदर 2 ने अब 400 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म अब दूसरे हफ्ते में चल रही है। यह फिल्म दूसरे हफ्ते के अंत तक 450 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

