Hera Pheri 3 फिर मुसीबतों में फंसी Firoz Nadiadwala को फिल्म के लिए इतनी बड़ी रकम चुकानी पड़ेगी

Firoz Nadiadwala Hera Pheri 3: बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी 3’, ‘आवारा पागल दीवाना 2’ और ‘वेलकम 3’  जिसको लेकर हाल ही में टी-सीरीज और ईरोज ने फिल्म के राइट्स को लेकर एक नोटिस जारी किया था। खबरों की मानें तो इस नोटिस के अनुसार प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला को इन तीनों के फिल्में के राइट्स को लेने के लिए ईरोज को लगभग 50 करोड़ रुपए देने पड़ेंगे। 

इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने भी दी है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते हुए दी। कमाल ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’फिल्म #HeraPheri3 की स्टार कास्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है@TSeries और@ErosIntl कानूनी नोटिस जारी कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला को इरोज को 50 करोड़ रुपये देने हैं। तो मुझे विश्वास है कि फ़िरोज़ इस फिल्म को बनाने के लिए इन सभी समस्याओं को हल नहीं कर पाएंगे।’’

हालांकि, सूत्रों से पता चला है कि प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ईरोज को 35 करोड़ रुपए देने के लिए तैयार हो गए हैं। वे अगले दो-तीन दिनों में ईरोज को यह पैमेंट दे देने वाले है। उन्हें पैमैंट इसी महीने के अंत तक देना है। इस पैमेंट के देने के बाद ही ‘हेरा फेरी 3’, ‘आवरा पागल दीवाना 2’ और ‘वेलकम 3’ को बनाने का रास्ता खुलेगा। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि फिरोज, ईरोज को 35 करोड़ रुपए देंगे। बहरहाल फिरोज को ‘हेरा फेरी 3’, ‘आवारा पागल दीवाना 2’ और ‘वेलकम 3’ के राइट्स खरीदने के लिए ईरोज को कुछ मोटी रकम तो चुकानी ही पड़ेगी। 

अब देखते हैं कि फिरोज नाडियाडवाला इस रकम चुकाते हैं कि नहीं। बात करें फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ की तो इस फिल्म को फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया जाना है। इस फिल्म में अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें: KRK ने कहा Salman Khan से तो Bollywood का कु** भी नहीं डरता, फैंस भड़के

Latest Posts

spot_img

you may like