Firoz Nadiadwala ने Hera Pheri 3 के लिए  Eros को चुकाई मोटी रकम, जल्द ही फिल्म को लेकर होगी घोषणा

Firoz Nadiadwala Eros Hera Pheri 3: कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी हेरा फेरी के तीसरे हेरा फेरी 3 जिसको लेकर बीच में खबर आई थी कि इस फिल्म के राइट्स को लेकर ईरोज ने नोटिस जारी कर दिया था। इस नोटिस के अनुसार फिरोज नाडियाडवाला को लगभग 35 करोड़ रुपए देकर ईरोज से हेरा फेरी 3 को बनाने के लिए राइट्स खरीदने थे। तो इसी बीच अब फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। 

सूत्रों से पता चला है कि प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने ईरोज को लगभगत 35 करोड़ रुपए दे दिए हैं और फिल्म के राइट्स खरीद लिए है। अब इस कीमत को चुकाने के बाद फिरोज को  हेरा फेरी 3, आवारा पागल दीवाना 2 और वेलकम 3 के आधिकारिक राइट्स मिल गए है। अब जल्द ही इस फिल्म लेकर आधिकारिक घोषणा होने वाली है। उम्मीद है कि इस फिल्म की घोषणा महीने के अंत तक कर दी जाए। 

खबरों की माने तो  हेरा फेरी 3 के प्रोमो को शूट कर लिया गया है। इस फिल्म के मेकर्स ही फिल्म के प्रोमो को भी रिलीज करेंगे। इसके अलावा हो सकता है कि फिल्म हेरा फेरी 3 कै निर्देशक के रूप में फरहाद सामजी को हटा दिया जाए। हाल में इस फिल्म से फरहाद सामजी को हटाने की खबरें आईं थी। हेरा फेरी 3 के मेकर्स यह फैसला फरहाद द्वारा निर्देशित सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान को देखकर लेने की सोच रहे है। 

इस फिल्म के मेकर्स अभी भी संशय में है कि फिल्म हेरा फेरी 3 को फरहाद सामजी के हाथ में दिया जाए या ना। फिल्म के निर्देशक को लेकर भी जल्ह ही पुष्टि कर दी जायेगी। इसके अलावा फिल्म हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल वापसी करते हुए नजर आयेंगे। इन तीनों फिल्म में अपने पुराने किरदारों को दोबारा निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म को साल 2024 के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जायेगा। 

ये भी पढ़ें: Parineeti Chopra और Raghav Chadha की इस दिन होगी सगाई, ED की चार्जशीट के बाद मीम्स की आई बाढ़

Latest Posts

spot_img

you may like