Fighter देखने से पहले यहां देखें First Review, ऋतिक-दीपिका की जोड़ी Hit या Flop?

'फाइटर' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से 5 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है?

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब 25 जनवरी 2024 को फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है और फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ऋतिक और दीपिका की यह एक्शन फिल्म है जिसमें वह एक साथ पहली बार नजर आ रहे हैं। इसी बीच फाइटर का पहला रिव्यु भी सामने आ गया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी जंग छिड़ चुकी है। तो आईए जानते हैं आखिर ‘फाइटर’ कैसी?

‘फाइटर’ का पहला रिव्यू
फिल्म ‘फाइटर’ को ‘पठान’ फिल्म निर्देशक सिद्धांत आनंद के द्वारा ही निर्देशित किया है। यह एक बड़े बजट की थिएटर्कल रिलीज फिल्म है जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित थे। बता दे 25 जनवरी को यह फिल्म रिलीज हुई जिसमें ऋतिक रोशन दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ आनंद की खूब तारीफ की जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि रिव्यू ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म को साढ़े 4 स्टार दिए हैं। इतना ही नहीं बल्कि फाइटर को उन्होंने एक शानदार फिल्म भी बताया। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, “वॉर, पठान अब फाइटर। निर्देशक सिद्धार्थआनंद ने हैट-ट्रिक बनाई.. एरियल एक्शन, ड्रामा, इमोशन और देशभक्ति, फाइटर एक किंग-साइज़ एनटरटेनर है, जिसमें ऋतिक रोशन का शानदार अभिनय है.. बस इसे मिस न करें। फाइटर रिव्यू।”

उन्होंने आगे लिखा कि, “फाइटर एक स्मार्टली बुना गया प्रॉडक्ट है जो ज़बरदस्त अंधराष्ट्रवाद से दूर है, फिर भी जैसे-जैसे नाटक सामने आता है, एक ठोस बयान देता है… अच्छी तरह से तैयार किया गया है, कुछ हैरान कर देने वाले विजुअल्स, एरियल कॉम्बैक पोर्शन ताली बजाने योग्य डायलॉग और एक शानदार दूसरे भाग के साथ, फाइटर जो वादा करता है उसे पूरा करता है, ए लार्जर देन लाइफ स्क्रीन एक्सपीरियंस।।। सबसे जरूरी बात,फाइटर उन बहादुरों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है जो निस्वार्थ रूप से हमारे देश की रक्षा करते हैं।”

क्या बोले फैंस?
इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऋतिक और दीपिका के फैंस ने भी अपना-अपना रिव्यू साझा किया है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘फाइटर का एरियल शॉट केवल सीन नहीं है। यह मोमेंट है, जो हमारी सांसे तेज कर देता है। अच्छी फिल्म है ऋतिक रोशन।’ वही एक ने लिखा कि, ‘ऋतिक रोशन ने एक बार फिर साबित किया कि वो बेस्ट क्यों हैं। हमारे पास मौजूद ऑल अराउंड टैलेंट में से एक है और वो इस बार फाइटर के साथ ग्रैंड विनर के साथ आए हैं।’ एक अन्य ने लिखा कि, ‘मैंने ये फिल्म देख ली। फाइटर बेस्ट है, ऋतिक बेस्ट हैं, दीपिका बेस्ट हैं, अनिल बेस्ट हैं और सिद्धार्थ भी बेस्ट हैं। सभी को सैल्यूट है।”

एडवांस में की करोड़ों की कमाई
‘फाइटर’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के माध्यम से 5 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है? इस फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा जाने-माने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर, अनिल कपूर, संजय दत्त और अक्षय ओबेरॉय जैसे बड़े कलाकार नजर आएँगे। इसके अलावा फिल्म में खूंखार विलेन के किरदार में ऋषभ साहनी दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें: क्या आपको याद है ‘Kal Ho Naa Ho’ की क्यूट बच्ची? खूबसूरत होने के बावजूद नहीं मिली फ़िल्में, साबुन बेचकर कर रही गुजारा..

Latest Posts

spot_img

you may like