Siddharth Anand और Hrithik Roshan की फीस से फिल्म Fighter हुई ओवरबजट, जानें इन दोनों ने कितनी फीस ली?

Fighter  Siddharth Anand Hrithik Roshan: बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म को ‘वॉर’ और ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि इन दोनों ने इस फिल्म के लिए इतनी मोटी फीस ली है कि फिल्म ओवरबजट हो गई है। 

फिल्म ‘फाइटर’ के लिए ऋतिक रोशन ने 85 करोड़ रुपए की फीस ली है। सिद्धार्थ आनंद ने 40 करोड़ रुपए और फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 20 करोड़ रुपए की मोटी रकम ली है। इसके अलावा फिल्म बाकी स्टारकास्ट की फीस 15 करोड़ रुपए है। इन एक्टर्स की फीस को मिलाकर फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ रुपए हो गया है, जिसमें सिर्फ 160 करोड़ रुपए एक्टर्स की फीस है। 

इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री फिल्म कमाल आर खान ने दी है। कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म फाइटर को लेकर एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’ऋतिक की फिल्म #फाइटर बजट से ज्यादा और 350 करोड़ रुपये छू चुकी है, जिसकी भरपाई करना नामुमकिन होगा। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म के लिए  ₹40Cr लिए हैं। ऋतिक की फीस 85 करोड़ रुपये है और दीपिका की फीस 20 करोड़ रुपये है। अन्य स्टार कास्ट ₹15Cr। कुल ₹160 करोड़! जय हो।’’

हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि इस फिल्म के लिए इन एक्टर्स ने इतनी फीस ली है। इसके अलावा कमाल के इस ट्विट पर अभी तक अभिनेता ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने किसी प्रकार की भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बहरहाल अगर कमाल की यह बात सच है, तो इस फिल्म का बजट सच में काफी ज्यादा होता दिखाई दे रहा है।

बात करें फिल्म ‘फाइटर’ की तो यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन एक भारतीय वायुसेना के अधिकारी का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। यह इंडियन सिनेमा की पहली एरियल एक्शन फिल्म होने वाली है। 

ये भी पढ़ें: SRK की फिल्म Jawan को लेकर इस एक्टर का दावा, बोला फिल्म हिट कराने के लिए भीख नहीं मांगेगे, जानिए इसके पीछे की सच्चाई

Latest Posts

spot_img

you may like