Fatima Sana Shaikh ने अपने पीरियड से जुड़ा बताया एक बुरा अनुभव, बोलीं मेरी पैंट खून से लाल हो गई थी और किसी ने कुछ बोला तक नहीं

Fatima Sana Shaikh told a bad experience to her period: बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख जोकि अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में दंगल, लूडो और थार जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने अपने पीरियड्स से जुड़े  एक बुरे अनुभव के बारे में बताया है। फतिमा ने बताया कि हमारे समाज में अभी पीरियड्स को लेकर लोग उतने जागरूक नहीं है।

फतिमा ने हाल ही में हॉटरफ्लाई के यूट्यूब चैनल पर अपने पीरियड के अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’जब मैं स्कूल में थी तो जिन लड़कियों का पीरियड्स हो चुके थे, वो अक्सर मेरे पीरियड्स के बारे में पूछती थी। इन लड़कियों का ग्रुप भी अलग होता था और मुझे उस समय पीरियड्स के बारे में उतना ज्ञान नहीं था। इसी दौरान मेरे साथ एक बुरा हदासा हुआ था। मैं कहीं जा रही थी और मैंने व्हाइट पैंट पहनी हुई थी और मैं लीक करने लग गई थी। मैं स्टॉल पर खड़ी कुछ कपड़े देख रही थी और उस वक्त लोग मुझे बहुत ध्यान से देख रहे थे। उस समय मुझे कुछ समझ नहीं आया, मैंने रिक्शा लिया और घर पहुंच गई। लेकिन जब मैं घर पहुंची तो मुझे अहसास की मेरी पैंट पूरी लाल हो गई है। मैंने सोचा कि क्यों किसी ने मुझे इसके बारे में बताया नहीं।’’

आगे इसी पर बातचीत करते हुए फातिमा ने कहा कि, ‘’पीरियड्स को लेकर हमारे समाज में अभी भी एक स्टिग्मा बना हुआ है। खाना नहीं बनाने देते हैं और बहुत सी चीजों को छूने तक नहीं देते हैं। इन चीजों को लेकर हमें खुलकर बातचीत करनी चाहिए और लोगों को इस चीज को लेकर शिक्षित करना चाहिए।’’

फतिमा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार फिल्म ‘थार’ में नजर आईं थी। फातिमा अनुराग बसु की मेट्रो इन दिनों, विक्की कौशल के साथ सैम बहादुर और फिल्म धक-धक में नजर आयेंगी। वे इन तीनों में फिल्मों में अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। 

ये भी पढ़ें: Varun Dhawan की Bawaal को ओटीटी पर रिलीज किए जाने पे यूजर्स ने अभिनेता का उड़ाया घनघोर मजाक, बोले कुछ तो शर्म करो

Latest Posts

spot_img

you may like