50 के हुए Farhan Akhtar, इस हसीना के खातिर छोड़े दिए बीवी-बच्चे, अब जीते हैं ऐसी जिंदगी

आज फरहान अख्तर अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने डायरेक्शन और सिंगिंग की दुनिया में अपना एक नाम कमाया, वह एक्टिंग की दुनिया में भी मशहूर है ।

फरहान अख्तर एक्टिंग, डायरेक्शन, सिंगिंग और लिरिक्स के ‘बादशाह’ है। उन्होंने न केवल डायरेक्शन और सिंगिंग की दुनिया में अपना एक नाम कमाया बल्कि वह एक्टिंग की दुनिया में भी अपना परचम लहराने में कामयाब रहे। उनकी इतनी स्किल की वजह ही से फैंस उन्हें ‘ऑलराउंडर स्टार’ भी कहते हैं। बता दें, आज फरहान अख्तर अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं फरहान अख्तर के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..

इस फिल्म से एक्टर ने किया डेब्यू
सबसे पहले हम फरहान अख्तर के करियर की बात करेंगे। उन्होंने साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल चाहता है’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और लोगों को खूब पसंद आई। इसके बाद उन्होंने म्यूजिक ड्रामा ‘रॉक ऑन’ के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और यहां पर भी वह अपना परचम लहराने में कामयाब रहे। इसके बाद फरहान अख्तर ने ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी फिल्मों से अपने दर्शकों का मनोरंजन किया और अपनी फैन फॉलोइंग तगड़ी की। ‘भाग मिल्खा भाग’ के माध्यम से फरहान अख्तर के करियर में चार चांद लग गए। बता दे यही वो फिल्म है जिसके बाद फरहान अख्तर के करियर में उछाल देखने को मिला।

एक्टर ने की 2 शादियां
बात की जाए फरहान अख्तर की निजी जिंदगी के बारे में तो उन्होंने दो शादियां की है। फरहान की पहली शादी अधुना भवानी के साथ हुई थी। इसके बाद उनके घर दो बेटियों का जन्म हुआ। बता दे अधुना और फरहान की पहली मुलाकात ‘दिल चाहता है’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद इन दोनों ने करीब 3 साल तक डेट किया। फिर साल 2000 में यह शादी के बंधन में बन गए, लेकिन साल 2017 के अंत में इन दोनों का तलाक हो गया।

कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि फरहान अख्तर का कई अभिनेत्री के साथ अफेयर था। श्रद्धा कपूर से लेकर शिवानी दांडेकर का नाम इस लिस्ट में शामिल है। हालाँकि इसके पीछे क्या सच्चाई है यह कोई नहीं जानता? लेकिन अधुना से अलग होने के बाद फरहान को हमेशा शिवानी दांडेकर के साथ देखा गया।

दूसरी शादी पर ट्रोल हुए थे फरहान
बता दें, फरहान अख्तर और शिवानी दांडेकर की पहली मुलाकात साल 2015 में हुई थी। इन दोनों को एक साथ रियलिटी शो ‘आई कैन डू इट’ में देखा गया जिसे फरहान अख्तर होस्ट किया करते थे जबकि यहां पर शिवानी एक कंटेस्टेंट के रूप में थी। यहीं से इन दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे एक दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद साल 2022 में इन दोनों ने शादी रचा ली। बता दें, फरहान ने जब शिवानी से शादी रचाई तो उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था। हालांकि वह इन सब बातों पर कोई खास ध्यान नहीं देते और बड़ी खूबसूरत तरीके से अपनी जिंदगी जी रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘कुछ को दिक्कत थी, लेकिन मेरी फिल्म..’ Animal के विवाद पर Ranbir ने तोड़ी चुप्पी

Latest Posts

spot_img

you may like