Gadar 2 की Success Party पर Sunny Deol और SRK के मिलन पर  फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन 

Fans reacts on  Sunny Deol  SRK meet  Gadar 2 success party: हाल ही में गदर 2 की सफलता पर एक ग्रैंड सक्सेज पार्टी रखी गई। गदर 2 की इस सक्सेज पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटीज ने हिस्सा लिया। इस पार्टी में सलमान खान, आमिर खान, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ समेत बॉलीवुड के बड़े सेलिब्रेटीज नजर आए। लेकिन इस पार्टी में सबका ध्यान शाहरुख  खान ने खींचा। शाहरुख खान भी सनी देओल की इस पार्टी में शरीक हुए। सनी ने भी शाहरुख से काफी प्यार से मिले और गले में हाथ डालकर काफी प्यारी तस्वीरें भी खिंचवाई। 

अब ट्विटर पर शाहरुख और सनी का यह मिलन वाला वीडियो और तस्वीरें काफी शेयर की जा रही है। शाहरुख और सनी को इतने सालों में बाद इतने प्यारे तरीके से साथ में देखने पर फैंस काफी खुश हैं। इन दोनों बड़े सुपरस्टार्स के मिलन पर अब फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’आख़िरकार तारा सिंह और जवान एक साथ! दिन बन गया जैक और ऑगी को साथ देख कर। आप दोनों दिग्गजों को प्यार।’’

एक और फैन ने सनी और शाहरुख के इस पैचअप पर ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’बॉलीवुड किंग SRK और सनी देओल गदर 2 की सक्सेस पार्टी में एक साथ दिखे। शाहरुख का करारा जवाब है  उन नफरत फहलाने वालों के लिए जो बोल रहे थे कि शाहरुख गदर 2 की सफलता से जल रहे हैं। यहां पर बॉलीवुड में एक-दूसरे सभी सपोर्ट कर रहे हैं।’’ इसके अलाव एक और फैन ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि, ‘’डियर शाहरुख सर और सनी देओल  सर बहुत दिनों बाद एक साथ।  हाँ! आख़िरकार भगवान ने उन्हें साथ देखने की मेरी इच्छा पूरी की। जी स्टूडियोज को गदर 2 की अपार सफलता के लिए बधाई।’’

बता दें कि, शाहरुख खान और सनी देओल लगभग 20 सालों बाद किसी इंवेंट में इस तरह काफी प्यार से मिले हैं। सनी ने हाल ही में कंफर्म भी किया था कि अब शाहरुख के साथ उनकी कोई अनबन नहीं हैं और दोनों में पैचअप हो गया है। इस पैचअप से शाहरुख और सनी के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। 

ये भी पढ़ें: Sunny Deol की Gadar 2 बनी बॉलीवुड की दूसरी 500 करोड़ रुपए वाली फिल्म, Pathaan और Baahubali 2 का यह रिकॉर्ड तोड़ा 

Latest Posts

spot_img

you may like