Fans reactions on Sunny Deol acting in Gadar 2 Song Khairiyat: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल कई दिनों बाद गदर-2 जैसी दमदार फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। सनी की इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बज देखने को मिल रहा है। इसी बीच सनी की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म गदर-2 का दूसरा वीडियो सॉन्ग ‘खैरियत’ को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।
सॉन्ग ‘खैरियत’ को अरिजीत सिंह और मिथुन ने मिलकर गाया है। इस सॉन्ग को मिथुन ने कंपोज किया है। यह सॉन्ग दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सॉन्ग में दर्शकों को अरिजीत सिंह और मिथुन की आवाज तो पसंद आ ही रही है, लेकिन इसके अलावा सनी देओल की एक्टिंग भी काफी पसंद आ रही है।
Prepare to be spellbound as Sunny Deol's silent portrayal in Gadar2 transcends words. This song resonates with profound emotions, reminding us why he's a force to be reckoned with. Unleashing brilliance once again! ? #SunnyDeol #Gadar2 #Khairiyat pic.twitter.com/0r3aZN7Nv6
— Rajat sahoo (@rajat_2929) July 18, 2023
यूजर्स ट्विटर पर इस सॉन्ग और इस सॉन्ग में सनी की एक्टिंग पर काफी अच्छे रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस सॉन्ग पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’निःशब्द फिर भी शक्तिशाली! सनी देओल ने साबित कर दिया कि सच्चा अभिनय शब्दों से परे होता है। टीज़र से लेकर अब तक, गदर 2 में उनकी चुप्पी ने प्रत्याशा को चरम पर पहुंचा दिया है। और अब, यह गाना… कितनी कच्ची भावनाएँ! वह अभी भी मिल गया है! #सनीदेओल #गदर2 #खैरियत।’’
Speechless yet powerful! Sunny Deol proves that true acting transcends words. From the teaser to now, his silence in Gadar2 has built anticipation to the peak. And now, this song… Such raw emotions! He's still got it! ? #SunnyDeol #Gadar2 #Khairiyat pic.twitter.com/UTSc1SeZh2
— The ShaNa (@ShantanuNagar) July 18, 2023
एक और यूजर ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’खूबसूरत और भावपूर्ण गाना #खैरियत अब रिलीज हो गया है।#अरिजीत सिंह की आवाज और #सनीदेओल की भावनाएं और बेटे का अपनी मां के साथ प्यार और सुंदर निर्देशन उत्कृष्ट। इंतजार नहीं कर सकता।’’ वहीं एक दूसरे यूजर ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मंत्रमुग्ध होने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि गदर 2 में सनी देओल का मूक चित्रण शब्दों से परे है। यह गाना गहरी भावनाओं से गूंजता है, हमें याद दिलाता है कि वह एक ताकतवर ताकत क्यों हैं। एक बार फिर प्रतिभा उजागर! #सनीदेओल #गदर2 #खैरियत।’’
The beautiful and soulful song #Khairiyat is out now ❤️
— Filmy Duniya (@janiKing35954) July 18, 2023
The voice of #ArijitSingh and the emotion of #SunnyDeol and the son love with his Mom and the beautiful direction is masterpiece and outstanding, can't wait ?#Gadar2 raleesing on 11 August?#SunnyDeol #AmeeshaPatel pic.twitter.com/4K3gWCuSaM
बता दें कि, फिल्म गदर 2 को अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और अमीषा पटेल की वापसी हो रही है।

