Rupali Ganguly के जन्मदिन पर देशभर में फैंस ने कुछ इस तरह मनाया अभिनेत्री का जन्मदिन

Rupali Ganguly: ‘अनुपमा’ टीवी सीरियल की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली आज 45 साल की हो गई हैं। रूपाली गांगुली का जन्म आज ही के दिन 05 अप्रैल 1977 को कोलकाता के  एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। रूपाली के 45वें जन्मदिन को फैंस भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। देशभर में रूपाली के कई फैंस ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के बर्थडे सेलिब्रेशेन का वीडियो साझा कर उन्हें विश कर रहे हैं। 

फैंस ने अभिनेत्री के जन्मदिन पर ट्विटर पर रूपाली गांगुली को ट्रेंड करवा दिया है। फैंस रूपाली को उनके जन्मदिन पर विश कर रहे हैं। एक फैन ने उनके जन्मदिन के सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’आज, रूपाली गांगुली के जन्मदिन के अवसर पर, लगभग 3500 आवारा कुत्तों को खिलाकर एक पूरे दिन का भोजन उनके लिए समर्पित किया गया। इस अवसर का जश्न मनाने के लिए एक सुंदर केक काटने की रस्म के साथ दिन का समापन हुआ। एक दयालु और दयालु आत्मा को सम्मान देने का एक शानदार तरीका

@TheRupali।’’ रूपाली ने भी इस ट्विट पर फैन को धन्यवाद देते हुए लिखा कि, ‘’इस प्यार भरे गिफ्ट के लिए धन्यवाद।’’ 

वहीं एक दूसरे फैन ने रूपाली को विश करते हुए लिखा कि, ‘’जन्मदिन की शुभकामनाएँ @TheRupali  मैम आने वाला साल आपके जीवन में ढेर सारा प्यार, खुशियां और समृद्धि लेकर आए। आप सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुँचें। कान्हा जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। आपको ढेर सारा प्यार।’’

 एक फैन ने विश करते हुए लिखा कि, ‘’05 अप्रैल को रानी का जन्मदिन.. हमेशा हमारे लिए बहुत खास दिन और क्षण की तरह होता है क्योंकि इस दिन हमारी राजकुमारी का जन्म हुआ था..भले ही सभी दिन बहुत खास हों लेकिन उनका विशेष दिन हमें हमारे जीवन में सबसे खुशी के पल देता है। इसलिए हैप्पी बर्थडे रूपाली गांगुली मैम।’’

इसके अलावा एक फैन ने रूपाली को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, ‘’जन्मदिन की शुभकामनाएँ @TheRupali ! आप के अंदर की अभिनेत्री के प्रति आकर्षित हो गई और आप जैसे दयालु, प्यार करने वाले और सकारात्मक व्यक्ति के प्यार में पड़ गई! आपको खुशी, शांति, स्वास्थ्य और सफलता की कामना!’’

ये भी पढ़ें: Naga Chaitanya के अफेयर पर Samantha ने कहा कुछ ऐसा कि, बयान हो गया वायरल

Latest Posts

spot_img

you may like