फैन ने SRK की उनकी फ्लॉप फिल्म Fan की दिलाई याद, अभिनेता ने बोली यह बात

SRK-Fan: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान को उनके एक फैन ने उनकी फ्लॉप फिल्म फैन की याद दिला दी है। साल 2016 में आई इस फिल्म को लेकर एक फैन ने शाहरुख से ट्वीटर पर उनसे इस फिल्म से जुड़ा एक सवाल पूछ लिया है, जिसपर अभिनेता ने मजेदारा जवाब दिया है। फैन ने शाहरुख से यह सवाल उनके ट्वीटर के एक आस्क एसआरके सेशन में पूछा। शाहरुख जोकि अपने फैंस से ऑनलाइन बातचीत करने के लिए अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इस आस्क एसआरके नाम का सेशन चलाते हैं।  

 इसी सेशन में आज एक फैन ने शाहरुख की फिल्म फैन को लेकर सवाल पूछ लिया। फैन ने इस फिल्म पर सवाल पूछते हुए लिखा कि, ‘’सर अगर इस बार रिप्लाई नहीं मिला ना तो आपको फैन पार्ट 2 बनाने की जरूरत पढ़ जाएगी।’’ इस पर शाहरुख ने मजेदार जवाब देते हुए रिप्लाई किया। उन्होंने रिप्लाई करते हुए ट्वीट किया कि, ‘’मैं वैसा ही फैन2 नहीं बनाऊंगा!!! करले जो करना है….हा हा’’

बता दें कि, यहां पर यह यूजर शाहरुख की फिल्म फैन को लेकर उनकी टांग खीचाई कर रहा है। क्योंकि शाहरुख की फिल्म फैन में भी अपने एक फैन को रिस्पॉन्ड नहीं करते हैं, तो वह फैन शाहरुख के पीछे पड़ जाता है। यहां पर भी यही यूजर मजाक करते हुए शाहरुख को चेतावनी दे रहा है कि अगर उन्होंने उसे रिप्लाई नहीं किया, तो वह फिल्म फैन के फैन की तरह उनके पीछे पड़ जायेगा। इसके बाद उन्हें इस फिल्म का सीक्वल फैन 2 भी बनाना पड़ेगा। 

शाहरुख के इस फनी जवाब पर फैंस भी काफी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने शाहरुख के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’सर दूसरे पार्ट के बारे में सोचना भी मत, पहला पार्ट ही काफी खतरनाक था।’’वहीं एक दूसरे फैन ने शाहरुख की इस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’सर फैन मूवी एक इमोशन है।’’

बता दें कि, शाहरुख की साल 2016 में आई फिल्म फैन दर्शकों को खासा पसंद नहीं आई थी। इस फिल्म को मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने एक फैन और एक सुपरस्टार का किरदार निभाया था। 

ये भी पढ़ें: SRK ने Ayushmann Khurrana की फिल्म Dream Girl 2 पर बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like