Kartik Aaryan को फैन ने बाइक पर आकर दी Kiss, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म शहजादा का प्रमोशन कर रहे है। वह सोशल मीडिया पर भी इसका प्रमोशन कर रहे है। हाल ही में कार्तिक ने एक वीडियो शेयर किया है। जहां फैंस का उनके लिए क्रेज दिख रहा है

Kartik Aaryan New Video: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘शहजाद’ (Shehzada) के प्रमोशन में बीजी है। फिल्म प्रमोशन के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। कार्तिक देश के अलग-अलग राज्यों में फिल्म का प्रमोशन कर रहे है। ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो खुद कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे है। यह वीडियो काफी मजेदार है।

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर कार के अंदर बैठे हैं और उनके दो फैन एक बाइक पर उनके पास आते। बाइक पर सवार एक लड़का कार्तिक को देख किस करता है। यह देखकर कार्तिक जोर-जोर से हंसने लगते है। वहीं बाइक पर सवार दूसरा लड़का कार्तिक का वीडियो बना रहा है। एक्टर के इस वीडियो से साफ़ है कि फैंस का उनके लिए क्रेज बढ़ रहा है। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसके साथ फैंस भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है।

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म शहजादा 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। फिल्म को पहले 10 फरवरी को रिलीज किया जाना था। लेकिन शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के क्रेज को देखते हुए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। फिल्म अब 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक और कृति के अलावा मनीषा कोइराला, रोनित रॉय, परेश रावल, राजपाल यादव, सनी हिंदुजा और शालिनी कपूर मुख्य भूमिकाओं में है।

पिछले साल रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को बॉक्स ऑफिस सेवियर कहा जा रहा है। पिछले साल कई बड़ी फिल्में फ्लॉप रही। जबकि कार्तिक की फिल्म ने धमाल मचा दिया। शहजादा के बाद कार्तिक आर्यन ‘कैप्टन इंडिया’, ‘सत्यप्रेम की कथा’ और ‘लुका छुपी 2’ में नजर आने वाले है। इसके अलावा उनके पास कबीर खान के निर्देशन में बन रही अनटाइटल्ड फिल्म है।

ये भी पढ़े: Kartik Aaryan ने Agra से फिल्म Shehzada के प्रमोशन की वीडियो की साझा, दिखा फैंस का खूब सारा प्यार

Latest Posts

spot_img

you may like