फैन ने Shahid Kapoor से पूछा कि Chup Chup Ke 2 कब ला रहे हो, शाहिद ने फिल्म का मजेदार सीन याद दिलाते हुए कहा कि, ‘पहले चिप्स खिलाओ’

Fan asked Shahid Kapoor  Chup ChupKe 2  says Pehle chips khilao: शाहिद कपूर की फिल्म ‘चुप चुप के’ को हाल ही में 17 साल पूरे हुए हैं। फैंस शाहिद की इस फिल्म के आज भी दीवाने है। इस फिल्म में शाहिद ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया था। इसी बीच कुछ फैंस शाहिद को फिर से उनकी इस हिट फिल्म के बारे में याद दिलाया दिया है। 

शाहिद जिन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फैंस के साथ एक क्वेशन-आंसर का सेशन रखा था। इसी क्वेशन-आंसर के सेशन में कई फैंस ने शाहिद से बातचीत की। इसी सेशन में एक फैन ने शाहिद कपूर को ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्में फिर से करने की सलाह देते हुए कहा कि, ‘’चुप चुप के जैसी फिल्मों में कब काम करने जा रहे हैं? मैंने अपनी रगों में पहले ही जब्बा का इंजेक्शन लगा लिया है।’’ 

फैन के इसी सवाल पर मजेदार जवाब देते हुए शाहिद ने लिखा कि, ‘’पहले चिप्स खिलाओ।’’ अगर आपने फिल्म चुप चुप के नहीं देखी है, तो बता दे यहां पर शाहिद ने यह रिप्लाई अपनी फिल्म से जुड़े एक सीन के बाेर में कहा । फिल्म चुप चुप के में एक सीन होता है, जहां पर शाहिद परेश रावल से चिप्स खाने की जिद करते है। तो यह मजेदार रिप्लाई शाहिद ने इसी सीन के संदर्भ में दिया है। 

इसके अलावा एक और फैन ने शाहिद से इसी फिल्म को लेकर एक सवाल पूछा। फैन ने शाहिद से सवाल पूछते हुए कहा कि, ‘’शाहिद कपूर आप किस तरह की भूमिकाएँ अधिक पसंद करते हैं, चुप चुप (कॉमेडी रोमांटिक) या कबीर सिंह (इंटेंस रोमांटिक)।’’ इसपर शाहिद ने जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’तुम्हारा मतलब है कि जब्बा और प्रीति में से किसी एक को चुनू, बहुत ही मुश्किल।’’ शाहिद की इसी जवाब पर एक फैन ने मजेदार रिप्लाई करते हुए लिखा कि, ‘’जब्बा को ही चुनना, क्योंकि प्रीति तो अब चली गई है।’’ इसके फैंस ने शाहिद से कई और मजेदार सवाल पूछे। 

ये भी पढ़ें: क्या आपको पता हैं कि फिल्म Hera Pheri और Hungama में है एक बहुत बड़ा कनेक्शन, जिसका इस्तेमाल Hera Pheri 3 में किया जा सकता है?

Latest Posts

spot_img

you may like