Ankita से Hina Khan तक, जब Bigg Boss में बुरी तरह हारी ये 8 Top Actress, Salman को भी लगा था झटका!

अंकिता लोखंडे जब शो बिग बॉस-17 से बाहर हुई तो उनके फैंस बुरी तरह से निराश हो गए। वहीं सलमान खान को भी बड़ा झटका लगा।

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सलमान खान का विवादित शो ‘बिग बॉस-17’ खत्म हो चुका है। इस सीजन के विनर मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी रहे। वहीं अभिषेक कुमार रनर अप रहे। इसके अलावा थर्ड पोजिशन पर मनारा चोपड़ा रही। वही मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे चौथी रैंक के बाद शो से बाहर हो गई। अंकिता जब शो से बाहर हुई तो उनके फैंस बुरी तरह से निराश हो गए। इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान को भी बड़ा झटका लगा। हालांकि अंकिता लोखंडे कोई पहली अदाकारा नहीं है जिन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने हाथ से गवाही हो। इससे पहले भी कई बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस बिग बॉस का खिताब जीतने में नाकामयाब रही। आज हम आपको बताएंगे टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ ऐसे ही एक्ट्रेसेस के बारे जिनकी पापुलैरिटी काफी रही, लेकिन यह अंत में शो को बुरी तरह हारी।

हिना खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है पापुलर एक्ट्रेस हिना खान का। दरअसल, हिना खान ने ‘बिग बॉस-12’ में दस्तक दी थी। इस शो में हिना खान ने बहुत ही अच्छे से गेम खेला लेकिन वह अंत में ट्रॉफी हार गई। इस दौरान शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 12 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। बता दे हिना खान जब घर से बाहर हुई तो उनके फैंस यकीन नहीं कर पाए थे।

प्रियंका चहर चौधरी
दूसरा नाम है पापुलर एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी का। टीवी शो ‘उड़ारियां’ में मुख्य किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई प्रियंका ने जब ‘बिग बॉस-16’ में पार्टिसिपेट किया था। फैंस को पूरा यकीन था कि, वह ट्रॉफी अपने नाम करेगी, लेकिन अंत में वह इस ट्रॉफी को नहीं जीत पाई। इस दौरान एमसी स्टेन बिग बॉस 16 के विनर बने जबकि प्रियंका सेकंड रनर अप रही थी।

सुंबुल तौकीर खान
तीसरा नाम है मशहूर अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान का। शो ‘इमली’ से पॉपुलर होने वाले सुंबुल तौकीर खान भी बिग बॉस 16 का हिस्सा रही थी। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन तरीके से अपने गेम को खेला, लेकिन वह शो के फाइनल से पहले ही एविक्ट हो गई थी। वह महज 126 दिन में घर से बाहर हो गई।

ईशा मालवीय
ईशा मालवीय मशहूर अभिनेत्री रही है। उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया लेकिन वह ‘’बिग बॉस-17’ में अपना नाम नहीं कमाई पाई और जल्द ही घर से बाहर हो गई। जब ईशा घर से बाहर हुई तो उनके फैंस बुरी तरह से चौंक गए थे। फैंस को अंदाजा था कि ईशा फाइनल तक पहुंचेगी लेकिन वह इससे पहले ही घर से बाहर हो गई।

ऐश्वर्या शर्मा
ऐश्वर्या शर्मा का भी यही हाल रहा। बता दे ऐश्वर्या ने अपने पति के साथ इस गेम को अच्छे से खेला लेकिन वह महज 70 दिन में ही शो से बाहर कर दी गई।

रश्मि देसाई
रश्मि देसाई को भला कौन नहीं जानता? वह टीवी दुनिया की एक मशहूर एक्ट्रेस है लेकिन रश्मि देसाई बिग बॉस का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई। दरअसल, रश्मि देसाई ने ‘बिग बॉस-13’ में पार्टिसिपेट किया था। इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया, लेकिन यहां पर शहनाज गिल बाजी मार गई और रश्मि देसाई देखती रह गई।

देवोलीना भट्टाचार्जी
पापुलर एक्ट्रेस देवोलीना का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। दरअसल, देवोलिना ने भी ‘बिग बॉस-13’ में पार्टिसिपेट किया था। देवोलीना ने भी घर के बाकी सदस्यों के साथ जमकर खेल-खेला, लेकिन अंत में वह बिग बॉस 13 की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई। गोपी बहू के किरदार से मशहूर देवोलिना ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद शादी कर ली।

निमरत कौर अहलूवालिया
निमरत को ‘बिग बॉस-16’ में देखा गया था। निमरत ने बहुत अच्छे से खेल भी खेला और फैंस को यह पूरी उम्मीद थी कि वह शो के अंत पड़ाव तक पहुंचेगी, लेकिन निमरत का गेम ऑफ ट्रैक हो गया। दरअसल, वह टॉप-6 में तो पहुंची लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही घर से बाहर हो गई। इस दौरान उनके फैंस निराश नजर आए।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss के घर से कटा Vicky का पत्ता! खुश हुए Ankita के फैंस, बोले- काटा निकल गया..

Latest Posts

spot_img

you may like