Aashram 3 में बाबा निराला के साथ इंटीमेट सीन पर Esha Gupta ने दिया बड़ा बयान, पढ़े पूरी खबर

बॉबी देओल की 'आश्रम 3' में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के जुड़ने के बाद से ही चर्चा काफी तेज है। ईशा भी अपने किरदार को लेकर काफी उत्त्साहित है

Esha Gupta In Aashram 3: अक्सर अपने बोल्डनेस को लेकर चर्चाओं में रहने वाली ईशा गुप्ता इन दिनों अपने नए वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ को लेकर चर्चाओं में है। ईशा ‘आश्रम 3’ का हिस्सा बन रही है। जिसे लेकर वे काफी चर्चाओं में है। फिल्म ‘जन्नत 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली ईशा अक्सर ही अपने बोल्ड अंदाज के लिए सुर्खियों में बनी रहती है। फिल्मो में अपने बोल्ड किरदार की बात हो चाहे सोशल मीडिया पर बोल फोटोज शेयर करने की बात हो, ईशा अक्सर ही चर्चाओं में बनी रहती है।

कई बार ऐसा होता है की ईशा के पोटोस सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते है और फैंस के खूब कमैंट्स भी हासिल करते है। ईशा का सोशल मीडिया अकाउंट उनके ग्लैमरस और हॉट फोटोज से भरा हुआ है यही कारण है की जब भी उनका कोई फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड होता है वह तुरंत वायरल होने लगता है। ईशा ने अपनी फिल्मो में अपने दमदार अभिनय से लोगो का खूब मनोरंजन किया है वही साथ ही अपने फैशन सेंस के लिए भी उन्हें जाना जाता है। 

बात करे ‘आश्रम 3’ में ईशा के किरदार की तो सीरीज का ट्रेलर जब से रिलीज़ हुआ है और जब से ईशा को ट्रेलर में देखा गया है तब से ही यह सीरीज और चर्चाओं में आ गई है। बाबा निराला का किरदार निभा रहे बॉबी देओल के साथ ईशा इस सीरीज में इंटिमेट सीन देते नजर आएंगी।

हाल ही में ईशा ने अपने और बॉबी देओल के इंटिमेट सीन के बारे में बात की। ईशा से जब पूछा गया की क्या वे इस सीन के लिए कंफर्टेबल थी, इसके जवाब में ईशा ने कहा ” कंफर्टेबल या अनकंफर्टेबल जैसा कुछ भी नहीं है ,और जब आप 10 साल से इंडस्ट्री में काम कर चुके हो। लोगो को लगता है की इस तरह का सीन करने को कोई दिक्कत होती है लेकिन ऐसा तब होता है जब आप इस तरह का सीन पहली बार कर रहे हो। अगर एक बेहतरीन एक्टर के साथ आप इस तरह का सीन शूट कर रहे हो तो दिक्कत नहीं होती है। 

ये भी पढ़े: जाने आखिर कैसी है Kamal Haasan की फिल्म Vikram, पढ़िए पूरी रिव्यू।

Latest Posts

spot_img

you may like