Esha Deol ने Sunny Deol की Gadar 2 की सफलता पर कही यह बड़ी बात, बोलीं ऐसा सिर्फ सनी देओल ही कर सकते हैं

Esha Deol says this on  success of Sunny Deol Gadar 2: हाल ही में गदर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान सनी देओल, बॉबी देओल और उनकी बहनें ईशा देओल और अहाना देओल साथ में नजर आए थे। इन चारों ने साथ में एक तस्वीर भी खिंचवाई थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस भी देओल परिवार को इस तरह पहली बार साथ में देखने पर काफी खुश हैं। इसी बीच सनी की बहन ईशा देओल ने अपने भाई की फिल्म गदर 2 की तारीफ की है। 

ईशा देओल ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में गदर 2 की सफलता पर अपने विचार  रखते हुए कहा कि, ‘’मैं जानती थी कि भैया इसकी कितनी शूटिंग कर रहे थे और यह वास्तव में उनके लिए बहुत मायने रखता था। और जब यह इतना अच्छा कर रही है, तो हम सभी उसके लिए समान रूप से खुश हैं और यह उचित भी है। गदर 2 जैसी फिल्म में उन्होंने जो किया वो सिर्फ सनी देओल ही कर सकते हैं।’’

बता दें कि, ईशा देओल से पहले उनकी मां हेमा मालिनी  ने भी गदर 2 की सफलता पर अपने विचार रखे थे। हेमा मालिनी ने न्यूज 18 शोशा को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि, ‘’सनी को लोग खूब पसंद करते हैं। लोग  उन्हें देखना चाहते थे। मैं उनसे यह भी कहती थी कि तुम्हें अब सबसे अच्छा करना होगा। करना पड़ेगा, वे कहते थे हां हां, मैं करूंगा । वे बहुत प्यारे हैं और उन्होंने यह फिल्म बनाई और मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं। उन्हें इतनी सराहना, इतना प्रचार मिला, बहुत अच्छा। फिल्म का प्रत्येक सीन बहुत अच्छा था।” इसके अलावा ने यह भी कहा था कि गदर 2 उन्हें काफी पसंद आई है। हेमा ने कहा कि गदर 2 को देखकर उन्हें अपने दौर की याद आ गई,जब दर्शक सिनेमाघरों में किसी फिल्म को इस तरह प्यार देते थे जैसे गदर 2 को अब मिल रहा है। 

गदर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो इस फिल्म को अब सिनेमाघरों में लगे 15 दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने अभी तक कुल 425 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 

ये भी पढ़ें: Hema Malini ने ही Sunny Deol को Gadar 2 जैसी फिल्म बनाने कहा था, बोलीं मैंने कहा अब करना पड़ेगा

Latest Posts

spot_img

you may like