अब कहां हैं TV की मधुबाला? गीत बनकर घर-घर में मशहूर हुई थी एक्ट्रेस, अब बदल गया पूरा का पूरा लुक!

टीवी छोड़ने के बाद दृष्टि धामी को कई वेब सीरीज में देखा गया था जिसमें उनकी शानदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया था।

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दृष्टि धामी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दृष्टि धामी ने अपने करियर में कई पॉपुलर शोज में काम किया है और वह कई रियलिटी शो का हिस्सा भी रही, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह टीवी की दुनिया से दूर है। तो चलिए जानते हैं ऐक्ट्रेस के बारे में..

गीत बनकर मिली थी सफलता
बता दें, दृष्टि धामी ने सबसे ‘दिल मिल गए’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘एक था राजा एक थी रानी’ में काम किया लेकिन उन्हें सफलता पॉपुलर शो ‘गीत: हुई सबसे पराई’ से मिली। इसी बीच उन्हें टीवी दुनिया की पॉपुलर शो ‘मधुबाला’ में काम करने का मौका मिला और इस किरदार से तो वह घर घर में पॉपुलर हो गई। इतना ही नहीं बल्कि लोग आज भी उन्हें मधुबाला के नाम से जानते हैं।

इस शो में उनके अपोजिट मशहूर अभिनेता विवियन डिसेना नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। लेकिन इस शो में काम करने के बाद दृष्टि धामी टीवी की दुनिया से दूर हो गई।

पहले से काफी बदल गई एक्ट्रेस
इसी बीच उन्होंने मशहूर बिजनेस में नीरज खेमका के साथ शादी रचाई। साल 2015 में उनकी शादी हुई। इससे पहले उन्होंने करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। टीवी छोड़ने के बाद दृष्टि धामी को कई वेब सीरीज में देखा गया था जिसमें उनकी शानदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया था।

बता दे दृष्टि टीवी दुनिया छोड़ने के बाद काफी ग्लैमरस हो गई है। वह पहले से ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई देती है। वह सोशल मीडिया पर भी अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती है।

ये भी पढ़ें: फिल्मों में फ्लॉप लेकिन TV पर हिट ये बच्ची, इस टॉप शो ने बचाया करियर, क्या आप पहचान पाए?

Latest Posts

spot_img

you may like