कभी रद्दी बेचकर अपना घर चलाती थी ये बच्ची, आज TV की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस, एक दिन में कमाती लाखों रुपए!

इस प्यारी सी बच्ची ने सबसे पहले 'बनू मैं तेरी दुल्हन' से अपने करियर की शुरुआत की। यह उनका पहला टीवी शो था जो खूब हिट हुआ था।

छोटे पर्दे की हसीनाएं बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह ही लाइमलाइट में रहती है। ऐसे कई टॉप शो है जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है, वहीं इसमें काम करने वाली अभिनेत्री ने भी दर्शकों के दिलों पर राज किया है। आज हम बात करेंगे टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक ऐसी हसीना के बारे में जिन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में नाम कमाया। एक समय उनकी जिंदगी में ऐसा भी था जब उन्होंने रद्दी बेचकर अपने लिए पैसे इकट्ठे किए, लेकिन आज यही हसीना टीवी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस है। तो चलिए जानते हैं इस एक्ट्रेस के बारे में….

इस टीवी से शुरू हुआ था करियर
दरअसल, हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं वह पापुलर एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी है। दिव्यंका त्रिपाठी ने सबसे पहले ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से अपने करियर की शुरुआत की। यह उनका पहला टीवी शो था जो खूब हिट हुआ था। इसके बाद उन्होंने ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे टॉप शो में काम काम किया जिसके माध्यम से वह घर-घर में मशहूर हुई। इतना ही नहीं बल्कि यही वह शो है जिसने दिव्यंका को टीवी दुनिया में हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस बना दिया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो वर्तमान में दिव्यंका त्रिपाठी केवल एक दिन की डेढ़ लाख रुपये वसूलती है। ऐसे में उनकी नेटवर्थ भी करोड़ों में है, वह एक लग्जरी लाइफ जीती है।

संघर्ष पर छलका एक्ट्रेस का दर्द
भोपाल के रहने वाली दिव्यंका त्रिपाठी ने पिछले दिन हुए एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि, “मेरी लाइफ में एक टाइम ऐसा आया था जब मेरे पास पैसे नहीं थे और मैं उन दिनों में जितना भी कमाती थी उसके गोल्ड के सिक्के खरीद लेती थी और फिर जब मुझे जरूरत पड़ती थी, तो मैं उस समय उन सिक्कों को बेचकर अपना गुजारा चला लेती थी। मेरी जिंदगी में भी ऐसा दौर आया था जब मैंने रद्दी को बेचकर पैसे इकट्ठा किए हैं।”

आगे एक्ट्रेस ने बताया कि, “हर किसी की लाइफ में मुश्किल दौर तो आता ही है। इसीलिए जब मेरी जिंदगी में मुश्किल समय आया तो मैंने भी डटकर सामना किया।” बता दें, अब दिव्यांका लग्जरी लाइफ जीती है। उन्होंने टीवी के जाने-माने अभिनेता विवेक दहिया से शादी रचाई है।

ये भी पढ़ें: TV में सालों तक काम करने से भी नहीं मिली पहचान, एक सीरीज ने बना दिया स्टार, आपको याद है ‘गंदी बात’ की ये एक्ट्रेस?

Latest Posts

spot_img

you may like