Divya Khossla का Savi में दिखा खतरनाक अवतार, पति को जेल से भगाने के लिए एक हाउसवाइफ बन जाती है क्रिमिनल

31 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन अभिनव देव ने किया है और निर्माता भूषण कुमार,कृष्णन कुमार और मुकेश भट्ट हैं

Divya Khossla Kumar’s Savi Trailer Released Now: एक्ट्रेस दिव्या खोसला की दमदार एक्टिंग से सजी फिल्म सावी का ट्रेलर आखिरकार मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। पिछले 15 दिनों से दिव्या खोसला की इस फिल्म को लेकर फिल्म निर्माताओं ने बज बनाए रखा था और अब इस फिल्म का ट्रेलर सबके सामने है। जिसमें दिव्या खोसला एक हाउसवाइफ से ब्लडी हाउसवाइफ में बदल जाती हैं। वो अपने पति को बचाने की हर वो कोशिश करती दिखाई देती हैं जो उनके बस में है और दिव्या की इस कोशिश में उनका साथ देते अभिनेता अनिल कपूर नजर आते हैं।

एक मिनट बावन सेकेंड के इस ट्रेलर में दिव्या खोसला के किरदार का शेड दिखाया गया है कि कैसे उनका पति ड्रग के आरोप में लंदन की जेल में बंद हो जाता है और फिर दिव्या उसे जेल से निकालने या यूं कहें कि भगाने के लिए खतरनाक योजना को अंजाम देती हैं। फिल्म में अनिल कपूर के अलावा हर्षवर्धन राणे लीड भूमिका में हैं और पूरी फिल्म लंदन में शूट की गई है। 31 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन अभिनव देव ने किया है और निर्माता भूषण कुमार,कृष्णन कुमार और मुकेश भट्ट हैं।

फिल्म में दिव्या खोसला का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। तो वहीं अनिल कपूर के किरदार में काफी शेड्स देखने को मिलेंगे। इससे पहले फिल्म सावी के कई टीजर रिलीज हो चुके हैं और इस फिल्म का एक ट्रैक भी रिलीज हो चुका है। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है। अब देखना ये है कि दिव्या खोसला की पति को लंदन जेल तोड़कर भगाने की योजना कितनी कामयाब साबित होती है और इसके लिए हमें 31 मई का इंतजार करना पड़ेगा, जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: करोड़ों का मालिक, लाइमलाइट का शौक नहीं, कैमरे के पीछे से किया जादू, पहली पत्नी को छोड़ रानी मुखर्जी से की सीक्रेट शादी!

Latest Posts

spot_img

you may like