Dino James Apologizes After Supporting Singer Shubh Fans Reacts: रैपर डिनो जेम्स जोकि इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रहे हैं, उन्होंने कैनेडियन-पंजाबी सिंगर-रैपर शुभ (शुभनीत सिंह) को सपोर्ट करने के बाद अब मांफी मांगी है। हाल ही में शुभ ने भारत-कनाडा विवाद के बीच भारत के नक्शे को लेकर अपने आधिकाकरिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक विवादित पोस्ट साझा की थी, जिसके बाद भारत में होने वाले शुभ के सारे कंसर्ट बैन कर दिए गए थे। इसी को लेकर डिनो जेस्म ने सिंगर शुभ का समर्थन किया था, डिनो ने पोस्ट करके कहा था कि इस तरह से किसी भी सिंगर के शोज और कंसर्ट को बैन नहीं किया जाना चाहिए था। लेकिन अब डिनो ने इसी को लेकर सबसे मांफी मांगी, डिनो ने मांफी मांगते हुए कहा है कि उन्होंने शुभ को लेकर पूरे मामले की जानकारी नहीं थी, इसीलिए उन्होंने शुभ के समर्थन में पोस्ट साझा की थी।
डिनो ने शुभ को सपोर्ट करने वाली पोस्ट को डिलीट करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मांफी मांगते हुए एक पोस्ट साझा की है। डिनो ने अपनी इस मांफी वाली पोस्ट में लिखा कि, ‘’मैं आज पहले पोस्ट की गई स्टोरी के लिए ईमानदारी से माफी मांगता हूं। मुझे बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था कि पिछले दो दिनों में क्या हुआ था और मैं केवल दूसरे कलाकार के लिए दुख व्यक्त कर रहा था। कृपया मेरी अज्ञानता को क्षमा करें। भारत मेरा घर है, मेरी मातृभूमि है और इसने मुझे सब कुछ दिया है और मुझे वह बनाया है जो मैं हूं। मैं भारत के मेरे भाइयों और बहनों और दुनिया भर में मेरे फैंस को हुई किसी भी ठेस के लिए माफी मांगता हूं।”
🙏🏻 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/CHmY962EVS
— Dino James (@DinoJmsOfficial) September 21, 2023
डिनो के इसी ट्विट पर अब फैंस उन्हें लताड़ रहे हैं, फैंस का कहना है कि बिना जानकारी इस तरह की पोस्ट्स साझा नहीं करनी चाहिए। एक फैन ने डिनो के इस ट्विट पर उन्हें लताड़ते हुए लिखा कि, ‘’भाई तो पोस्ट करने से पहले रिसर्च करनी चाहिए ना।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’बस एक बात याद रखें कि एक कलाकार सबसे पहले देश का प्रतिनिधित्व करता है जो कि भारत है, समुदाय का नहीं। हर कोई अब अच्छी तरह से जानता है कि चारों ओर क्या हो रहा है और हम सभी व्यक्तियों के बजाय राष्ट्र को चुनना जारी रखेंगे! जय हिंद, जय भारत।’’ हालांकि, कुछ फैंस ने डिनो की इस गलती के लिए उन्हें माफ भी कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने भारत-कनाडा विवाद के बीच सिख समुदाय पर दिया यह बड़ा बयान, बोलीं खालिस्तानियों से…

