फिल्म Rangeela के लिए पहली पसंद नहीं थी Urmila Matondkar

क्या आप जानते हैं की ब्लॉक बस्टर फिल्म रंगीला के लिए पहली पसंद नहीं थी उर्मिला मातोंडकर?

जब भी खूबसूरत अदाकारा उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) की बात होती है, उनकी फिल्म रंगलीला (Rangeela) का ज़िक्र ज़रूर होता है।  1995 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और उर्मिला ने सबको अपना दीवाना।  फिल्म में उर्मिला के साथ नज़र आये थे आमिर खान (Aamir Khan) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff). 


पर क्या आप जानते हैं की राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) की इस फिल्म के लिए उर्मिला पहली पसंद नहीं थी ? एक इंटरव्यू के दौरान उर्मिला ने खुद यह बताया था की मिली और मुन्ना का किरदार निभाने के लिए पहले श्रीदेवी (Sridevi) और नागार्जुन (Nagarjuna) को पसंद किया गया था।  और जैकी श्रॉफ ने जो किरदार निभाया है उसके लिए भी एक तमिल एक्टर को चुना गया था।  
उर्मिला ने बताया की फिल्म में काफी बदलाव हुए और आखिर में उन्हें, आमिर और जैकी श्रॉफ को फाइनल कर दिया गया।  

25 साल के बाद भी  यह फिल्म उर्मिला के करियर की सबसे एहम फिल्मों में गिनी जाती है। 

Latest Posts

spot_img

you may like