Dhruv Rathee Reacts To The Bigg Boss OTT 2 Show: मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी जल्द ही वाइल्ड कार्ड के जरिए बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 में एंट्री करने वाले हैं। इस तरह की खबरें इन दिनों करीब करीब सभी पब्लिकेशन की वेबसाइट और न्यूज टेबलॉयड की सुर्खियों में है। इन खबरों में ये दावा किया जा रहा है कि जल्द ही ध्रुव राठी को हम सभी बिग बॉस के घर में देख सकते हैं। हालाकि खुद ध्रुव राठी ने इस तरह की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद यूट्यूबर ने एक वीडियो के जरिए अपने फैन्स व दर्शकों को दी है। साथ ही बिग बॉस के कॉन्सेप्ट की पोल भी खोलकर रख दी है।
पिछले एक हफ्ते से ध्रुव राठी के बिग बॉस के घर में जाने की खबरें खूब छापी जा रही हैं। जिसकी वजह से ध्रुव राठी के बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 में जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस में इस बार यूट्यूबर की ही चांदी है। पहले पुनीत सुपरस्टार फिर मनीषा रानी , इसके बाद एल्विश यादव और अब ध्रुव राठी के नाम की चर्चा जोरों पर है।

ध्रुव राठी के वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 में जाने की खबर का अब खुद ध्रुव राठी ने खंडन किया है। राठी ने इसके लिए एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। जिसमें बताया है कि वो बिग बॉस में नहीं जाने वाले हैं। चाहे इसके लिए उन्हे मोटी रकम ही क्यों न दी जाए। वो किसी ऐसे शो में जाना कत्तई पसंद नहीं करेंगे, जिसका कोई हाथ पैर ही न हो। ध्रुव राठी ने बिग बॉस के शो को बेकार शो करार दिया है।
ध्रुव राठी ने साथ ही ये भी बताया कि कैसे इस शो की शुरूआत हुई है और फिर भारत में भी विभिन्न भाषाओं में कई प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम या फिर प्रसारित किया जा रहा है। ध्रुव राठी ने मुताबिक बिग बॉस चीप शो है। जिसमें एक दूसरे को टारगेट कर बेइज्जत किया जाता है। अब देखना है कि बिग बॉस के मेकर्स ध्रुव राठी के इस वीडियो पर क्या जवाब देते हैं।

