Dhoom 4 में SRK नहीं बल्कि साउथ का यह सुपरस्टार आयेगा नजर

Dhoom 4: धूम फ्रेंचाइजी जिसका अब चौथा पार्ट ‘धूम 4’ बनने जा रहा है। ‘धूम 4’ को लेकर बीच में खबरें आईं थी कि शाहरुख खान इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। लेकिन बाद में पता चला था कि एक सिर्फ अफवाह थी। हालांकि, ‘धूम 4’ को लेकर सूत्रों की ओर से एक खबर आ रही है कि इस फिल्म में साउथ के एक बड़े सुपरस्टार को लिया जायेगा।

सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास को लिया जा सकता है। बता दें कि, साउथ के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस मैत्री फिल्म मेकर्स ने पुष्टि की थी कि वे प्रभास के साथ एक फिल्म बनाना चाहते हैं, जिसके निर्देशन सिद्धार्थ आनंद द्वारा किया जायेगा। खबरों की मानें तो मैत्री फिल्म मेकर्स और यशराज फिल्म्स साथ में मिलकर ‘धूम 4’ को प्रोड्यूस करेंगे। 

इसके अलावा मैत्री फिल्म मेकर्स यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स वाली फिल्मों को भी प्रोड्यूस करेंगे। इस हिसाब से प्रभास को यशराज स्पाई यूनिवर्स की किसी फिल्म को करना पड़ेगा या फिर उन्हें ‘धूम 4’ के लिए कास्ट किया जा सकता है। बहरहाल इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि प्रभास ‘धूम 4’ में नजर आयेंगे या फिर यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की किसी फिल्म में नजर आयेंगे। लेकिन यह बात पक्की है कि वे फिल्म ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ एक फिल्म जरूर करेंगे। 

वैसे अगर प्रभास ‘धूम 4’ या फिर यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की किसी फिल्म को करते हैं, तो यह बात उनके फैंस के लिए काफी अच्छी होगी। प्रभास जोकि इस समय देश के सबसे बड़े पैन इंडिया स्टार है, उन्हें ‘धूम 4’ में देखना तो काफी मजेदार अनुभव होगा। उन्हें इस फिल्म में अभिषेक बच्चन से टकराते हुए देखना काफी मजेदार होगा। इसके अलावा बात करें यशराज के स्पाई यूनिवर्स की तो प्रभास को इस यूनिवर्स में किसी नई  फिल्म से इंट्रोड्यूस किया जायेगा।

प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार पैन इंडिया फिल्म ‘राधे श्याम’ में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स पर पिट गई थी। वे ‘आदिपुरुष’, ‘सालार’ और ‘रावणम’ जैसी फिल्मों में नजर आयेंगे।

ये भी पढ़ें: कॉमेडी, सिंगिंग और एक्टिंग करने के बाद Kapil Sharma  अब यह करना चाहते हैं

Latest Posts

spot_img

you may like