Dhiraj Mishra ने कहा आँधी न पानी गोपालगंज के जान हऊ तू, रिलीज होते ही गाने ने मचाया गरदा

खेसारी लाल और पवन सिंह की तरह ही भोजपुरी के एक और सिंगर एक्टर का गाना रिलीज हुआ है। जो रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गया है। इस सिंगर एक्टर का नाम धीरज मिश्रा है

Dhiraj Mishra Song Gopalganj Ke Jaan Hau Release: भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक वीडियो गाने आजकल कुछ ज्यादा ही रिलीज हो रहे हैं। खेसारी,पवन और रितेश पांडे की तरह ही दूसरे भोजपुरी सिंगर्स भी अब म्यूजिकल वीडियो सांग पर ध्यान देने लगे हैं। क्योकि कम समय में म्यूजिक वीडियों की शूटिंग हो जाती है और रिलीज भी कर दिया जाता है। खेसारी, पवन व रितेश के गाने तो रिलीज होते ही धमाल मचा देते हैं। शायद इसीलिए खेसारा लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार बन चुके हैं।

इसी कड़ी में एक और सिंगर एक्टर का गाना रिलीज हुआ है। जो रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गया है। इस सिंगर एक्टर का नाम धीरज मिश्रा है। धीरज मिश्रा का हाल ही में वीडियो गाना गोपालगंज के जान हऊ रिलीज हुआ है। जिसमें वो और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। निर्माता नयन तिवारी निर्मित गाने के बोल गोपालगंज के जान हऊ के साथ बाकी अंतरा का शब्द संयोजन भी बेहद उम्दा बन पड़ा है। भोजपुरी गाना गोपालगंज के जान हऊ के बोल भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार आज़ाद सिंह ने लिखे हैं। वहीं संगीत विशाल सिंह ने दिया है।

मीडिया से बातचीत करते हुए धीरज मिश्रा ने बताया कि इसके पहले उनका एक देवी गीत पिछले दुर्गापूजा के दौरान आया था लेकिन उसके प्रचार प्रसार में कमी के चलते उसे आशातीत सफ़लता नहीं मिली थी। फिर उन्होंने अपनी तैयारीयों को मुक्कमल करके ही दुबारा वापसी करने की सोंच रखी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में ये भी बताया कि वे बहुत पहले से ही गीत संगीत के क्षेत्र में रुचि रखते थे, लेकिन उचित समय के इंतज़ार में उन्होंने अब जाकर अपना गीत रिलीज़ किया है।

दुर्गापूजा पर रिलीज़ हुए उस गाने का रिस्पॉन्स भी ठीकठाक रहा था। अब ये दूसरा गाना है जिसकी तैयारी काफी अच्छी हुई है और इसे बड़े लेबल पर रिलीज़ किया जा रहा है। गाने के वीडियो में धीरज मिश्रा के साथ भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री ग्लोरी मोहंता ने अभिनय किया है।

ये भी पढ़े: कैसी है Nirahua की फिल्म  “माई..THE PRIDE OF BHOJPURI”, आखिर क्यों फिल्म में निरहुआ बने भिखारी

Latest Posts

spot_img

you may like