महादेव के किरदार से सबके दिलों पर राज करने वाले Mohit Raina हुए COVID पॉजिटिव, अस्पताल में है भर्ती

हाल ही में ‘हर हर महादेव’ अभिनेता मोहित रैना कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

Mohit Raina Tested Positive for Covid-19: देश में कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामलें लोगों के दिलों को हिलाकर रख दे रहे है। आएदिन देश में COVID के हजारों केस सामने आ रहे हैं। कोरोन वायरस की दूसरी लहर देश पर कहर बनकर टूट रहा है। कोरोना के दूसरे लहर से कोई नहीं बच रहा है। आपको बता दे, लाखों की संख्या में आम लोग तो इस वायरस का शिकार हो ही रहे हैं, लेकिन इस बार टीवी और फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका भारी प्रकोप देखने को मिल रहा है। हर रोज़ किसी न किसी स्टार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। कोई घर पर ही रहकर इलाज कर रहा है, तो कोई अस्पताल में भर्ती हो रहा है।

संक्रमित सेलेब्स के लिस्ट में अब हाल ही में ‘हर हर महादेव’ अभिनेता मोहित रैना का नाम भी शामिल हो गया है। एक्टर हालही में कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने ख़ुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। मोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की हैं जिनमें से एक फोटो में हॉस्पिटल की बिल्डिंग की नज़र आ रही है और दूसरी फोटो में उनका सिर्फ हाथ नज़र आ रहा है जिसमें निडिल लगी हुई हैं। मोहित के हाथ की फोटो से साफ पता चल रहा है कि वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

ये भी पढ़े: Bigg Boss 14 फेम Arshi Khan हुई कोरोना पॉजिटिव, फैंस को सुरक्षित रहने और खुदके लिए दुआ मांगी

Mohit Raina Tested Positive for Covid-19

इस पोस्ट के साथ मोहित ने कैप्शन में लिखा, ‘जब मैं बाहर और अंदर देखता हूं तो मैं सभी के लिए प्रार्थना करता हूं। पापा हमेशा कहते हैं प्रार्थना में जादू होता है। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि सुरक्षित रहिए और इंसानियत के लिए प्रार्थना करिए। पिछले हफ्ते कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मैं डॉक्टर्स के हाथों में सेफ हूं। हर दिन मुझे मानवीय भावनाएं दिखाई दे रही हैं। हम इन्हीं लोगों की वजह से सुरक्षित हैं। आखिर में हम सब कम से कम अंदर रह सकते हैं। जल्द ही ठीक होकर आपसे मिलता हूं। लव यू मोहित रैना’। मोहित के पोस्ट पर कमेंट कर उनके फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Latest Posts

spot_img

you may like