Devoleena Bhattacharjee ने बताया कौन जीतेगा Bigg Boss 16 की ट्रॉफी

टीवी की मशहूर बहू और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है कि कुछ भी कर लो जीतेगी प्रियंका चाहर चौधरी ही

Bigg Boss 16 Devoleena Bhattacharjee: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस सीजन के विजेता की घोषणा जल्द की जाएगी। बिग बॉस 16 के घर की आखिरी कप्तान रहीं निमृत कौर अहलूवालिया घर से बाहर हो गई है। उनके बाहर जाने से फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है और उनके समर्थकों ने चैनल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया। निमृत के एविक्शन के बाद अब घर में पांच कंटेस्टेंट बचे है। टॉप 5 फाइनलिस्ट मिलने के बाद अब यह साफ हो गया है कि शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट और एमसी स्टेन में से कोई एक ट्रॉफी जीतेगा।

बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को टेलीकास्ट होने वाला है। इस बीच सोशल मीडिया पर प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे को लेकर विनर के नाम की चर्चा तेज हो रही है। शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट को लेकर बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स ने अपने अनुभव के साथ इस सीजन के विनर के नाम की घोषणा कर रहे है। हाल ही में रुबीना दिलैक और तेजस्वी प्रकाश समेत कई सेलेब्स ने माना की शिव और प्रियंका विनर है। वहीं, बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस 16 की विनर माना है।

देवोलिना भट्टाचार्जी ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने बताया कि, ‘कुछ भी कर लो जीतेगी प्रियंका चाहर चौधरी ही। मैंने बहुत पहले बिग बॉस देखना छोड़ दिया। उन्होंने आगे कहा कि बिग बॉस 16 के पहले हफ्ते में ही यह अंदाजा लग गया था। 3 साल का एक्सपीरियंस जो है।’ बिग बॉस की एक और एक्स-कंटेस्टेंट ने मेकर्स पर अपने ट्ववीट कर तंज कसा है। बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने कहा कि, ‘इतिहास दोहराया जाएगा।’ इस बात को एक्ट्रेस ने ट्वीट किया है।

बिग बॉस 16 के विजेता को 21 लाख 80 हजार की इनामी राशि दी जाएगी। इसके साथ ही विनर को गोल्ड और सिल्वर से सजी यूनिकॉर्न ट्रॉफी के साथ कई और चीजें भी दी जाएगी। बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ के सीक्वल ‘गदर 2’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 16 में नजर आने वाले है। तारा सिंह और सकीना अपनी फिल्म का प्रमोशन बिग बॉस के सेट से शुरू करने वाले है।

ये भी पढ़े: खाट पर बैठकर Shehnaaz Gill ने ली चाय की चुस्की, फैंस ने कहा- ‘ये है हमारी देसी डीवा

Latest Posts

spot_img

you may like