बॉलीवुड के सुपरस्टार Dev Anand का Juhu स्थित बंगला बिका, अब बंगला इस चीज में किया जायेगा तब्दील, इतनी मोटी रकम में बिका बंगला

Dev Anand Juhu Home Sold And Now To Be  Turned Into Tower: बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार देव आनंद का काफी पुराना बंगला अब बिक गया है। देव आनंद का मुंबई में जुहू स्थित बंगले को अब बेच दिया  गया है। इस बंगले में देव आनंद अपनी पत्नी कल्पना कार्तिक, बच्चे सुनील आनंद और देविना आनंद के साथ रहते थे। इस बंगले में देव आनंद ने अपना काफी समय गुजरा था और इस बंगले में रहकर कई हिट फिल्में भी दी। 

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार देव आनंद का जुहू बंगला एक रियल एस्टेट कंपनी को बेच दिया गया है। डील भी हो चुकी है और कागजी कार्रवाई भी चल रही है। इसे लगभग 350-400 करोड़ में बेचा गया है क्योंकि यह इलाके के प्रमुख उद्योगपतियों के बंगलों के साथ एक प्रमुख स्थान है। इस रिपोर्ट के अनुसार इस बंगले की जगह अब 22 मंजिल लंबा टावर लगाया जाएगा।”

इसके अलावा इस घर को बेचने का कारण यह है कि इस घर की देखभाल करने के लिए कोई भी नहीं है। देव साहब के  बेटे सुनील अमेरिका में रहते है जबकि बेटी देविना मां कल्पना कार्तिक के साथ ऊटी में रहती है। देव साहब के परिवार से मुंबई में इस घर की देखभाल करने वाला कोई नहीं है और इसलिए उन्होंने बंगला बेचने का फैसला लिया है। इसके अलावा इस घर को बेचने से मिले पैसे को देव साहब की पत्नी कल्पना कार्तिक, बेटी देविना और बेटे सुनील को बराबर बांटा जायेगा। 

आपको बता दें कि, देव  साहब ने जुहू  में अपना यह बंगला साल 1950 में बनाया था। देव साहब को शांति काफी पसंद थी, तो इसीलिए उन्होंने जुहू जैसी जगह चुनी थी क्योंकि तब यहां पर ज्यादा घर नहीं हुआ करते थे। देव साहब ने इस घर में अपनी जिंदगी के लगभग 40 साल बिताएं थे। देव साहब अपनी आखिरी वक्त में ज्यादातर इसी घर में रहे थे। इसी घर में रहकर उन्होंने कई सारी फिल्में भी बनाई थी। देव साहब को शुरुआत में  इस घर से काफी प्यार था, क्योंकि तब जुहू में काफी शांति हुआ करती थी। 

ये भी पढ़ें: Vicky Kaushal ने बताया कि Katrina Kaif के साथ झगड़ा होने पर वो क्या करते हैं, बोले मैं ड्रामा नहीं चाहता?

Latest Posts

spot_img

you may like