Dev Anand की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर फैन्स कर रहे हैं सदाबहार अभिनेता को याद, वाइफ Kalpana Kartik ने कहा वो हमेशा हमारे दिल में रहेंगे

देव आनंद ने कल्पना कार्तिक से ऐसे समय में शादी की थी जब वो सुरैया की मोहब्बत में गिरफ्तार थे

Dev Anand 100th Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद की आज 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके फैन्स उन्हे याद कर रहे हैं। पूरे देश में देव साहब के चाहने वालों ने इस मौके को खास बनाने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया है। तो वहीं देव आनंद की 92 वर्षीय वाइफ कल्पना कार्तिक ने अपने सदाबहार हीरो को खास अंदाज़ में याद किया है। देव आनंद ने कल्पना कार्तिक से ऐसे समय में शादी की थी जब वो सुरैया की मोहब्बत में गिरफ्तार थे लेकिन धर्म की दीवार को वो गिरा न सके और सुरैया के साथ उनकी मोहब्बत परवान न चढ़ सकी।

26 सितंबर 1923 को जन्मे देव आनंद की आज 100 वीं जयंती है और उनके चाहने वाले इस मौके को खास बनाना चाहते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि देव साहब ने जिद्दी बनकर इश्क की वो परवान हिंदी सिनेमा में छेड़ी जिसे आज भी कोई बुझा नहीं सका है। देव साहब का स्टाइल और उनके नगमे आज भी लोगों की जुबान पर छाएं रहते हैं। देव आनंद की 92 वर्षीय वाइफ कल्पना कार्तिक ने ईटाइम्स से बातचीत में देव साहब से जुड़ी यादों को उनके फैन्स के साथ शेयर किया है। कल्पना के मुताबिक उनको पहला ब्रेक देव साहब के अपोजिट मिला था और फिर आगे चलकर उन्होने देव आनंद के साथ बाजी,आंधियां,टैक्सी ड्राइवर,हाउस नं.44 और नौ दो ग्यारह जैसी फिल्मे की थी और फिर उन्ही से शादी भी हो गई। देव साहब भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वो हमेशा यादों में बसे रहेंगे।

देव आनंद ने अपनी किताब रोमांसिंग विथ द लाइफ में अपनी जिंदगी के कई पहलुओं को उकेरा है। जिसे लेकर कुछ अभिनेत्रियां अपसेट भी हो गई थी। कुछ ऐसा ही किस्सा है उनकी एक अलग पहलू का। मोहब्बत की दास्तान, नगमों से अलग वो यारों के यार भी थे। देव साहब की दोस्ती दिलीप कुमार,राज कपूर और सुनील दत्त के साथ बहुत मजबूत थी। कहते हैं कि जब राज कपूर का घर नरगिस की वजह से टूटने के कगार पर था, तो देव साहब काफी परेशान थे। इसी वक्त मदर इंडिया की शूटिंग के दौरान देव साहब के एक और दोस्त सुनील दत्त नरगिस के प्यार में गिरफ्तार हो गए और दोनों ने शादी कर ली। ऐसा कहा जाता है कि सुनील दत्त और नरगिस शादी करके सीधे देव आनंद के घर पहुंचे थे।

देव आनंद सुनील दत्त और नरगिस को शादी के जोड़े में देखकर हैरान रह गए थे लेकिन एक तरह से वो खुश थे कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का घर उजड़ने से बचा लिया है। सुनील दत्त से देव आनंद ने कहा कि अभी किसी को भी ये मत बताना कि तुम दोनों की शादी हो गई है। बाद में हम इसका ऐलान करेंगे। सुनील दत्त और नरगिस ने वैसा ही किया जैसा कि देव साहब ने कहा था। कहते हैं बाद में खुद देव साहब ने अपने खर्चे पर सुनील दत्त और नरगिस की शादी का रिसेप्शन रखा था।

ये भी पढ़े: Salman Khan की भांजी Alizeh की डेब्यू फिल्म FARREY का धांसू टीजर आउट, यूजर्स बोले भाई भी हमसे खेला कर गए

Latest Posts

spot_img

you may like