Deepa Sahi Talks About Maya Memsaab Movie: बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान आजकल अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म जवान का प्रीव्यू रिलीज हो चुका है। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। अभिनेता शाहरूख खान आज जिस तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उसमें रोमांस का तड़का जरूर होता है। रोमांटिक फिल्मों ने ही तो शाहरूख खान किंग ऑफ रोमांस बनाया है। पर आजकल एसआरके स्पाई फिल्मों को करते नजर आ रहे हैं। बात अगर करियर के शुरूआती दौर की करें, तो इस दौरान किंग खान ने कई ऐसी फिल्में की थी। जो लीक से हट कर थी। इन्ही में एक थी चमत्कार तो वहीं राजू बन गया जेंटलमैन भी शाहरूख ने की थी। पर इन्ही सब के बीच शाहरूख की एक और फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था माया मेमसाब।
1993 में रिलीज फिल्म माया मेमसाब ने अब अपनी रिलीज के 30 साल पूरे कर लिए हैं। माया मेमसाब में लीड एक्ट्रेस का किरदार दीपा साही ने निभाया था जबकि दीपा के अपोजिट नये नवेले शाहरूख खान थे। ये फिल्म तब इसलिए विवादों में आई थी, क्योकि इसमें कई बोल्ड व सेमी न्यूड दृश्यों को रखा गया है। यह फिल्म एक फ्रेंच नावेल को आधार मानकर बनाई गई थी। डायरेक्टर इस फिल्म को पहले आमिर खान के साथ बनान चाहते थे लेकिन उनके इनकार के बाद शाहरूख खान को इस फिल्म के लिए साइन किया गया था। इस फिल्म के तीस साल पूरे होने पर लीड एक्ट्रेस दीपा साही ने एक इंटरव्यू हाल ही में दिया है। जिसमें उन्होने इस फिल्म से जुड़े कुछ अनुभवों और शाहरूख खान के साथ इंटीमेट सीन्स को लेकर भी विस्तार से बातें की हैं।
एक्ट्रेस दीपा साही ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होने केतन मेहता को एक फ्रेंच नावेल दी थी। फिर उन्होने फिल्म बनाने का विचार किया तो लीड में मुझे ही रखा। शाहरूख खान के साथ अपने लव मेकिंग सीन की शूटिंग पर बात करते हुए दीपा ने कहा कि शाहरूख खान उस वक्त नये नये थे लेकिन उनमें ऊर्जा बहुत थी और सबसे खास बात ये थी कि शाहरूख के अंदर एक बच्चे का दिल था। वो पूरी तरह से खालिस जेंटलमैन थे। जिन्होने पूरी तत्परता के साथ अपने किरदार को अदा किया। फिल्म में संगीत ह्रदयनाथ मंगेशकर ने और गीत गुलजार ने लिखे जबकि निर्देशन की कमान केतन मेहता ने संभाली थी।
दीपा साही ने आगे कहा कि शाहरूख खान के साथ जब इंटीमेट सीन्स की शूटिंग शुरू हुई तो वो पहले थोड़ा सा असहज थी। लेकिन फिर धीरे धीरे सबकुछ सामान्य हो गया और हमने फिर शूटिंग पूरी कर ली। दीपा ने आगे कहा कि एक पार्टी में फिल्म की रिलीज से पहले ये चर्चा हो रही थी कि सेंसर बोर्ड इसे पास नहीं करेगा। कुछ कट्स की डिमांड जरूर करेगा। सौभाग्य से उसी पार्टी में उस वक्त के सेंसर बोर्ड अध्यक्ष शक्ति सामंत भी वहां मौजूद थे। उन्होने कहा कि केतन मेहता ने एक पोएट्री बनाई है। इसलिए मैं किसी कट्स के लिए नहीं कहूंगा। ये बड़े अचरज की बात थी। इस फिल्म में शाहरूख खान, दीपा साही के अलावा फारूख शेख,राज बब्बर और परेश रावल ने भी रोल निभाया था।

