Debina Bonnerjee ने झगड़े के चलते अपनी मां को घर पर भेजा वापस, Liana को इतनी कम उम्र में स्कूल भेजने का कारण बताया

Debina Bonnerjee reason for sending Liana to school: टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने अब अपनी मां को अब घर वापस भेज दिया है। देबिना ने अपनी दो बेटियों लियाना और दिविशा के कारण अपनी मां के साथ होने वाले रोज-रोज झगड़े के कारण से अपनी मां को घर वापस भेज दिया है।  देबिना ने अपने एक व्लॉग में इसके बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’इतना थकाऊ दिन है और इसी बीच मैंने अपनी मां को घर भेज दिया है। आप लोगों ने तो देखा है कि मेरा मां के साथ कितना झगड़ा होता रहता था। इसके अलावा मुझे मां को कई चीजें समझानी पड़ रही थी।’’

इसके अलावा फैंस ने देबिना को उनकी बेटी लियाना को इतनी कम उम्र स्कूल भेजने को लेकर ट्रोलिंग की थी। लेकिन अब देबिना ने अपने फैंस को इसके बारे में समझाया है। देबिना ने कहा कि, ‘’यह सिर्फ 15 मिनट का स्कूल है। यह इतना कम टाइम, इससे ज्यादा तो वो घर के बाहर जाकर खेल लेती है। आपको अपने भेजे किसी न किसी चीज में व्यस्त रखना होगा। पहले हम लोग संयुक्त परिवार में रहते थे, तब बच्चे को संभालने वाले कई लोग होते थे। लेकिन अब हम न्यूक्लियर फैमिली में रहती है, तो बच्चे टीवी और गैजेट्स से चिपका रहता है, बच्चों को इन चीजों से दूर रखने के लिए आपको एक विकल्प ढूंढना होगा। अगर लियाना व्यस्त नहीं रहेगी, तो वो दिनभर टीवी देखती रहेगी। इसी कारण मैंने उसे स्कूल में डाला है। इसके अलावा यह काम मेरे लिए बहुत ही जिम्मेदारी वाला है।’’

बता दें कि, देबिना ने हाल ही में अपनी 14 महीने की बेटी लियाना को एक प्लेस्कूल में डाला था। इतनी कम उम्र में लियाना के प्लेस्कूल जाने पर फैंस ने आपत्ति जताई थी। फैंस का मानना था कि लियाना की यह सही उम्र नहीं है प्लेस्कूल जाने की, उसे अभी घर पर ही रहना चाहिए। फैंस का कहना था कि लियाना को अभी जितना घर रखे उतना ज्यादा ही अच्छा है। हालांकि, अब देबिना ने अपने फैंस को समझा दिया है कि क्यों उन्होंने अपनी बेटी को प्लेक्सूल में डाला है।  

ये भी पढ़ें: Munmun Dutta को जब इस कारण से भयंकर Anxiety और Panic Attacks को झेलना पड़ा, बोलीं आज भी उस दिन को याद करके घबरा जाती हूं

Latest Posts

spot_img

you may like