Tunisha Sharma Case में Sheezan Khan को राहत नहीं, अब इस दिन होगा फैसला

तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में गिरफ्तार शीजान खान की जमानत पर अब 13 जनवरी को फैसला होगा। अदालत में हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी अपनी दलीलें रखी

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में अलीबाबा फेम एक्टर शीजान खान को बुधवार को भी कोर्ट से राहत नहीं मिली। उम्मीद थी कि कोर्ट से बुधवार को शीजान खान को जमानत मिल जाएगी लेकिन वसई कोर्ट ने अलीबाबा फेम एक्टर की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। इससे पहले शीजान की जमानत याचिका पर 9 जनवरी को सुनवाई हुई थी। 9 जनवरी को कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई दो दिनों के लिए टाल दिया था।अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी शुक्रवार को होगी। अब देखना ये है कि कोर्ट से शुक्रवार को इस अलीबाबा फेम एक्टर को जमानत मिलती है या नहीं।

बुधवार को कोर्ट में तुनिषा शर्मा पक्ष के वकील ने अपना पक्ष रखा और कहा कि तुनिषा शर्मा के डिप्रेशन में होने की जो बात की जा रही है।वो सही नहीं है क्योकि अगर तुनिषा डिप्रेशन में होती तो वो 12-12 घंटे काम नहीं करती। इसके अलावा तुनिषा शर्मा के वकील ने शीजान के परिवार पर आरोप लगाया कि शीजान का परिवार जानबूझकर उसे उसकी मां से दूर कर रहा था और जिस डॉक्टर की सलाह पर तुनिषा को डिप्रेशन की दवा खिलाई जा रही थी उससे तुनिषा का संपर्क शीजान की मां ने ही करवाया था।

कोर्ट में अली नाम के शख्स पर भी बहस हुई कि अली कौन है जिससे तुनिषा के मौत के 15 मिनट पहले वीडियो कॉलिंग के जरिए बात की थी। ऐसा दावा शीजान के वकील की तरफ से किया गया था। इस पर तुनिषा के पक्ष के वकील ने बताया कि अली उनका जिम ट्रेनर था। वो अंतिम संस्कार वाले दिन तुनिषा की मां से मिला था और पुलिस ने उसका बयान भी दर्ज किया है।

कोर्ट में तुनिषा शर्मा पक्ष के वकील ने ये भी कहा अगर शीजान को तुनिषा से इतना ही प्यार था, तो उसने तुनिषा का ध्यान क्यों नहीं रखा और तो और अगर वो इस मामले में निर्दोष है तो उसने व्हाट्सअप चैट क्यों डिलीट किया है। शीजान पक्ष के द्वारा ये बताया जा रहा है कि तुनिषा ने आखिरी बात अली नाम के शख्स से की जबकि सबूत कर रहे हैं कि तुनिषा ने आखिरी बातचीत अपनी मां से की थी। कोर्ट में जिरह के दौरान तुनिषा की मां भी मौजूद थी, जो बार बार ये कह रही थी कि वो किसी को नहीं छोड़ेंगी। कोर्ट की हिदायत के बावजूद वो बोले जा रही थी। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हे कोर्ट रूम से बाहर कर दिया था। अब देखना ये है कि कोर्ट 13 जनवरी को शीजान की जमानत पर क्या फैसला सुनाती है।

ये भी पढ़े: Chhori 2 की शूटिंग के दौरान घायल हुई Nushrratt Bharuccha, सिर पर लगे टांके

Latest Posts

spot_img

you may like