कंफर्म: Rowdy Rathore 2 में Akshay Kumar ही निभायेंगे मुख्य किरदार, फिल्म को Anees Bazmee करेंगे डायरेक्ट, जानिए फिल्म की कहानी क्या होगी?

Akshay Kumar  Rowdy Rathore 2 Anees Bazmee: हाल ही में खबरें उठी थी कि फिल्म ‘राउडी राठौर 2’ से अक्षय कुमार को हटा दिया गया है और उनकी जगह इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को लिया गया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार ही मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म को अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित किया जायेगा। 

इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने फिल्म क्रिटिक नितेश नवीन ने दी है। नितेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’पुष्टि की गई – #अनीसबज़्मी #अक्षयकुमार और #कियाराआडवाणी अभिनीत #राउडी राठौर 2 का निर्देशन करेंगे।#दिवाली2024 रिलीज।’’

इसके अलावा उन्होंने  इस फिल्म को लेकर एक और ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’#राउडी राठौर 2 को #एसएस राजामौली के पिता  विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है, जो बाहुबली, आरआरआर और मूल राउडी राठौर जैसी प्रख्यात फिल्मों के लेखक हैं। अक्षय कुमार के अनुसार यह स्क्रिप्ट 10 गुना बेहतर बताई जा रही है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे।’’

हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक अक्षय कुमार और संजय लीला भंसाली ने नहीं की है। अगर यह खबर सही तो बात फैंस के लिए काफी मजेदार है। फैंस भी इस फिल्म में अक्षय कुमार को ही चाह रहे हैं। हाल ही में फिल्म राउडी राठौर 2 में अक्षय की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा  की खबर पाकर फैंस काफी नाराज हो गए थे। लेकिन खबरों की मानें तो  सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फिल्म को रोहित शेट्टी की सीरीज पुलिस फोर्स के कारण छोड़ा है। 

बहराहल सूत्रों की मानें तो इस फिल्म की कहानी बिल्कुल नई कहानी होगी। फिल्म में अक्षय पुलिस ऑफिसर का किरदार ही निभाेत हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आयेंगी। इस फिल्म में धुआंधाड़ एक्शन देखने को मिलेगा। इसके अलावा अनीस बज्मी भी कई दिनों बाद अक्षय के साथ किसी फिल्म में काम करते हुए नजर आयेंगे।   

ये भी पढ़ें: अपने घमंड के कारण Amol Palekar ने Basu Chatterjee के साथ पहली फिल्म को करने से कर दिया था मना, लेकिन फिर इस जोड़ी…

Latest Posts

spot_img

you may like