Kunal Kamra Controvery: Eknath Shinde पर कॉमेडियन का वो आपत्तिजनक जोक, जिसे लेकर शिंदे की शिवसेना ने मचा दिया है बवाल

कुणाल कामरा के इस वीडियो पर शिवसेना उध्दव गुट के संजय राउत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कुणाल कामरा ने व्यंगात्मक गीत पर शिंदे गैंग को मिर्ची लग गई है

Comedian Kunal Kamra Controvery: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर से विवादों में हैं। इस बार विवाद की वजह से कुणाल कामरा की एक कॉमेडी, जो उन्होने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर कही है। हालाकि कुणाल कामरा ने किसी का नाम नहीं लिया है। पर उनके आपत्तिजनक जोक को सुनने के बाद हर कोई यही कहेगा कि ये डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर ही कहा गया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही कुणाल कामरा का ये वीडियो वायरल हुआ। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने इस पर सख्त ऐतराज जताया है। जानकारी के मुताबिक शिंदे की शिवसेना ने उस स्टूडियो में जाकर तोड़फोड़ भी की है। जहां कुणाल कामरा का वीडियो शूट हुआ था। हालाकि पुलिस ने इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और खबर है कि कुछ शिंदे की सेना के शिवसैनिको पर भी मामला दर्ज किया है।

कुणाल कामरा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिवसैनिकों ने कुणाल से माफी की मांग की है। उधर खबर है कि स्टूडियो में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल सहित करीब 40 पर मामला दर्ज किया है। इसके अलावा द यूनिकॉन्टिनेंटल जहां इस वीडियो की शूटिंग की गई थी। उसने बयान जारी कर कहा है कि हमने सिर्फ शूटिंग की परमिशन दी थी। वहां क्या शूट हुआ, इसके लिए कलाकार जिम्मेदार है ना कि हम। हम हर बार निशाना बन जाते हैं। इसलिए हम इस क्लब को फिलहाल बंद करने जा रहे हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर कुणाल कामरा ने अपने वीडियो में कहा क्या था। दरअसल कॉमेडियन ने एकनाथ शिंंदे पर एक पैरोडी गीत गाया, जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है। महाराष्ट्र के दूसरे डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि किसी को भी संविधान के दायरे से बाहर नहीं जाना चाहिए। शिंदे गुट लगातार कामरा की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

दरअसल कुणाल कामरा ने अपने वीडियो में कहा है कि जज के ऑर्डर में लिखा है, जो इन्होंने महाराष्ट्र के इलेक्शन में किया है। उसके बारे में तो बोलना पड़ेगा। कामरा ने इसके बाद अपने शो में कहा कि शिवसेना बीजेपी से बाहर आ गई, फिर शिवसेना शिवसेना से बाहर आ गई। एनसीपी-एनसीपी से बाहर आ गई। एक वोटर को नौ बटन दे दिए। सब कंफ्यूज हो गए। चालू एक जन ने किया था। मुंबई में एक बहुत बढ़िया डिस्ट्रिक्ट है ठाणे, वहां से आते हैं। फिर इसके बाद कुणाल कामरा एक म्यूजिक की धुन पर गीत सुनाते हैं। वह कहते हैं कि ठाणे की रिक्शा, चेहरे पे दाढ़ी, आंखों में चश्मा हाय… ठाणे की रिक्शा, चेहरे पे दाढ़ी, आंखों में चश्मा हाय..एक झलक दिखलाए कभी गुवाहाटी में छिप जाए…मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए। मंत्री नहीं वो दलबदलू है और कहा क्या जाए.. जिस थाली में खाए उसमें ही छेद कर जाए… मंत्रालय से ज्यादा फडणवीस की गोदी में मिल जाए… तीर कमान मिला है इसको बाप मेरा ये चाहे..।इस पैरोडी गीत को लेकर शिंदे की शिवसेना बौखला गई हैं।

कुणाल कामरा के इस वीडियो पर शिवसेना उध्दव गुट के संजय राउत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कुणाल कामरा ने व्यंगात्मक गीत पर शिंदे गैंग को मिर्ची लग गई है। उन लोगों ने स्टूडियो तोड़ दिया है। देवेंद्र जी आप कमजोर गृहमंत्री हो। आपको बता दे कि इससे पहले भी कुणाल कमरा अपनी कॉमेडी को लेकर विवादों में रहे हैं।

ये भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती को क्लीनचिट मिलते ही Pooja Bhatt और Dia Mirza ने किया रिएक्ट, बोली माफी मांगे टीआरपी सर्कस वाले

Latest Posts

spot_img

you may like